देश का मानसून ट्रैकर: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, गुजरात-ओडिशा में तेज बारिश; 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Gujarat Himachal MP North East Maharashtra Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पूर्वी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर इलाकों में जमकर मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (30 अगस्त) को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह ओडिशा के दक्षिणी तट और आंध्र प्रदेश तक जाएगा। इसके चलते ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, नुआपाड़ा, बारगढ़, बौध और सोनेपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में अगस्त में 378.5 मिमी बारिश हुई। यह शहर में पिछले 12 साल में बारिश का हाईएस्ट है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में तेज धूप खिली, जिससे गर्मी-उमस देखने को मिली। रीवा में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चारों बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में टेम्परेचर 31 डिग्री से ज्यादा रहा।

अरब सागर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन।

अरब सागर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन।

1976 के बाद अरब सागर में आया ये पहला तूफान
अगस्त में आमतौर पर चक्रवाती तूफान नहीं आते। अब तक सिर्फ तीन तूफान अगस्त महीने में अरब सागर से उठे हैं। पहली बार 1944 में अरब सागर से तूफान उठा था, जो बाद में कमजोर पड़ गया। फिर 1964 में गुजरात तट पर एक सर्कुलेशन बना था, जो बाद में तट तक आते कमजोर हो गया। अगस्त में सबसे आखिरी तूफान 1976 में आया था, जो ओडिशा के पास से चला था और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते-बढ़ते धीमा हो गया था। हालांकि बंगाल की खाड़ी की बात करें तो यहां पिछले 132 सालों में अगस्त में कुल 28 तूफान आ चुके हैं।

गुजरात में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें…

वडोदरा में एक बच्चे को निकालकर लाता जवान।

वडोदरा में एक बच्चे को निकालकर लाता जवान।

अहमदाबाद में घरों के चारों तरफ पानी है। ऐसे में नगर निगम का कर्मचारी घरों में पीने के पानी की बोतलें पहुंचा रहा है।

अहमदाबाद में घरों के चारों तरफ पानी है। ऐसे में नगर निगम का कर्मचारी घरों में पीने के पानी की बोतलें पहुंचा रहा है।

जामनगर में बारिश के चलते एक छोटा पुल पानी में बह गया।

जामनगर में बारिश के चलते एक छोटा पुल पानी में बह गया।

गुजरात में पांच दिन से बारिश का दौर जारी है। सेना, NDRF पानी में फंसे लोगों को निकाल रही है।

गुजरात में पांच दिन से बारिश का दौर जारी है। सेना, NDRF पानी में फंसे लोगों को निकाल रही है।

देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

दिल्ली में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। इसके चलते कई सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। इसके चलते कई सड़कों पर पानी भर गया।

वाराणसी में भी दो दिन से काफी बारिश हो रही है। यहां का नमो घाट गंगा नदी में डूब चुका है।

वाराणसी में भी दो दिन से काफी बारिश हो रही है। यहां का नमो घाट गंगा नदी में डूब चुका है।

हिमाचल प्रदेश में खासी बारिश हो रही है। बारिश के चलते शिमला में सड़क पर दरार आ गई।

हिमाचल प्रदेश में खासी बारिश हो रही है। बारिश के चलते शिमला में सड़क पर दरार आ गई।

गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलते गुरुवार को जाम लग गया।

गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलते गुरुवार को जाम लग गया।

जालंधर में तेज बारिश के चलते एक अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

जालंधर में तेज बारिश के चलते एक अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

31 अगस्त को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) बारिश का अलर्ट है।
  • उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मिजोरम, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 सेमी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…