दिल्ली में युवती का मर्डर, राजस्थान से जुड़ा कनेक्शन: सालभर पहले आर्य समाज मंदिर में की थी शादी; 6 दिन पहले सूटकेस में मिला शव

जयपुर9 घंटे पहले

दिल्ली में हुए आयुषी चौधरी हत्याकांड का कनेक्शन राजस्थान से जुड़ा है। 6 दिन पहले 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। इस मामले में UP पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 22 साल की आयुषी ने 1 साल 3 महीने पहले दिल्ली में भरतपुर के एक लड़के से शादी कर ली थी।

आयुषी के घरवालों को तो ये बात पता थी, लेकिन आयुषी के पति राजू (बदला हुआ नाम) के परिजन इस बात से बेखबर थे। दो दिन पहले जब इस हत्याकांड का राज खुला तब जाकर घरवालों को भी पता चला कि आयुषी हत्याकांड में जिसका नाम सामने आ रहा है, वह उनका बेटा राजू ही है।

इधर, आयुषी के मर्डर से 10 दिन पहले ही उसकी मां ने राजू को फोन पर धमकाया था कि मेरी बेटी से बात मत करना, वह तुम्हारी वजह से परेशान रहती है।

पढ़िए, ऑनर किलिंग से जुड़े आयुषी हत्याकांड में कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी…
आयुषी का पति राजू (बदला हुआ नाम) भरतपुर का रहने वाला है। करीबियों ने बताया कि राजूअपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। वहीं आयुषी के घर वाले इस शादी से नाखुश थे।

राजू के पिता इंडियन आर्मी में थे। जहां-जहां राजू के पिता की पोस्टिंग रही, उन्होंने अपने परिवार को अपने साथ ही रखा, जिस समय राजू ने आयुषी से शादी की, उस समय राजू के पिता की पोस्टिंग दिल्ली में ही थी।

दिल्ली में राजू के दोस्त की एक गर्लफ्रेंड थी। उसकी दोस्त आयुषी थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाता तो राजू और आयुषी भी साथ होते। इसी दौरान राजू और आयुषी की दोस्ती हो गई। 4 साल पहले दोनों ने अपने नंबर एक-दूसरे से एक्सचेंज किए और यहीं से दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई।

दोनों डिस्को और पब में मिलते थे
राजू आयुषी के साथ डिस्को और पब में जाता था। दोनों रोजाना मिलने लगे और करीब आते गए। आयुषी भी पढ़ाई कर रही थी और राजू भी दिल्ली में बैंक कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। करीब 1 साल 3 महीने पहले दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

परिजनों को पता लगा तो खूब झगड़ा हुआ
शादी के कुछ दिनों के बाद आयुषी ने तो अपने परिजनों को बता दिया, लेकिन राजू ने अपने परिजनों को नहीं बताया। आयुषी के परिजनों को शादी का पता लगने के बाद उसके घर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज आयुषी के पिता ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

अब ये भी बात सामने आ रही है कि बेटी की हत्या से 10 दिन पहले ही आयुषी की मां ने राजू को फोन कर कहा था कि वह उनकी लड़की से बात न करे, क्योंकि उसकी वजह से आयुषी टेंशन में रहती है।

आयुषी शादी के बाद एक बार भी अपने ससुराल नहीं गई थी और मायके में ही रह रही थी।

आयुषी शादी के बाद एक बार भी अपने ससुराल नहीं गई थी और मायके में ही रह रही थी।

आयुषी की हत्या के बाद राजू के परिजनों को पता चला
आयुषी की हत्या के बाद परत दर परत पूरा मामला खुलता गया। इसमें राजू का नाम भी सामने आया। राजू का नाम सामने आने के बाद उसके परिजनों को पता चला।

दूसरी जाति में शादी करने से नाराज थे मां-बाप
आयुषी के पेरेंट्स इस शादी के पक्ष में नहीं थे। 17 नवंबर की दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ। पिता को पता चला तो उन्होंने आयुषी को समझाया। वह नहीं मानी तो पिता ने गुस्से में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मां और भाई को लेकर रविवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।

पुलिस मां और भाई को लेकर रविवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।

पिता बोले- बेटी जलील करती थी, मां ने कहा- सब कुछ गुस्से में हो गया
आयुषी BCA कर रही थी। पहचान करते समय मां और भाई की आंखों में आंसू आ गए। वह एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे। आयुषी हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस खुद परिवार तक पहुंची। यानी, परिवार ने पुलिस को आयुषी के लापता होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। न ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जिस रिवॉल्वर से गोली मार कर हत्या की गई, उसका लाइसेंस उत्तर प्रदेश के देवरिया में बना था। पुलिस पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, एकाएक और गुस्से में हुआ। पिता ने बताया कि बेटी जलील करती थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

मां-बाप खुद 150 किमी दूर लाश फेंककर आए
आयुषी की हत्या के बाद पिता घर के पास की दुकान से पॉलिथीन खरीद कर लाए। दोपहर में उसकी लाश को सूटकेस में पैक किया। देर रात 3 बजे कार में सूटकेस रखा और सुबह 5 बजे 150 किलोमीटर दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। इसके बाद वे 7 बजे दिल्ली चले गए। कार पिता चला रहे थे और मां आगे वाली सीट पर बैठी थी।

आयुषी दिल्ली के ग्लोबल कॉलेज की छात्रा थी। वह BCA की पढ़ाई कर रही थी।

आयुषी दिल्ली के ग्लोबल कॉलेज की छात्रा थी। वह BCA की पढ़ाई कर रही थी।

आयुषी का नीट में नाम आया, काउंसिलिंग में नहीं गई
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आयुषी ने नीट एग्जाम क्लियर कर लिया था, लेकिन वह काउंसिलिंग में नहीं गई। माता-पिता ने काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए काफी मान-मनौवल की, लेकिन आयुषी नहीं मानी। पिता ने बताया कि वह हर बात पर परिवार का विरोध करने लगी थी।

ऐसे खुला राज: 300 CCTV खंगाले
सूटकेस में मिली लाश का खुलासा मथुरा पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज था। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV की रिकॉर्डिंग खंगाली।

इसके बाद भी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तभी पुलिस को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। यह सूचना ही पुलिस के लिए काफी थी। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम लड़की के घर पहुंची।

मथुरा में एक्सप्रेस-वे के किनारे 18 नवंबर को लाल सूटकेस में आयुषी का शव मिला था। वह 17 नवंबर से लापता थी।

मथुरा में एक्सप्रेस-वे के किनारे 18 नवंबर को लाल सूटकेस में आयुषी का शव मिला था। वह 17 नवंबर से लापता थी।

मजदूरों ने देखा- सूटकेस से खून रिस रहा था
18 नवंबर को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सीने में गोली मार हत्या की गई। हत्या के बाद लाश को हाईवे पर लाकर फेंका गया।
सबसे पहले एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस देखा था। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो इसमें 22 साल की लड़की की लाश पड़ी थी। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि यह लाश आयुषी चौधरी की है।

ये भी पढ़ें…

दूसरे धर्म में शादी करने पर युवती को गोली मारी:जयपुर की घटना; पति लतीफ का अपने बड़े भाई पर आरोप

जयपुर में बुधवार सुबह 26 साल की युवती को बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। पति का आरोप है कि वारदात में उसके बड़े भाई शामिल हैं। उसका यह भी कहना है कि हमने करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…