दिल्ली में पत्नी का कत्ल कर खुद सुसाइड किया: सोनीपत का सरकारी क्लर्क गांव में फंदे पर लटका मिला

सोनीपत7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सोनीपत के गांव ककाना में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान खुलासा हुआ कि मरने से पहले उसने दिल्ली में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद यहां आकर अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर पीजीआई में रखा है। दिल्ली पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।

बताया गया है कि सोनीपत के गन्नौर खंड के गांव बजाना खुर्द का संजय कुमार चंडीगढ़ में कैग कार्यालय में क्लर्क था। उसकी पत्नी उपासना दिल्ली में सरकारी टीचर थी। बुधवार को वह पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली गया था। बताते हैं कि संजय ने वहां पर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से गांव बजाना खुर्द अपने घर नहीं पहुंचा।

ककाना गांव के किसान बुधवार को नहर के पास खेतों में गए तो एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ देखा। किसानों ने सदर थाना में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। युवक की चप्पल पेड़ के साथ सिंचाई के लिए ईंटों की बनाई गई नाली पर मिली।

बाद में मृतक की शिनाख्त ककाना गांव के पड़ोस के बुजाना खुर्द गांव के संजय कुमार के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ में ऑडिट विभाग में क्लर्क था। पुलिस ने शव को महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक के परिजन के बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

6 साल पहले हुई थी शादी
सुसाइड करने वाले संजय और उपासना की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों की एक बेटी है। उपासना रोहतक में सांपला के नजदीकी गांव इस्माइला की रहने वाली है। वह अपनी बेटी के साथ दिल्ली में ही किराए के मकान में रहती थी।

खबरें और भी हैं…