दिल्ली जल संकट- आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर: राजघाट में शृद्धांजलि से शुरू किया अनशन; आरोप- हरियाणा पूरा पानी नहीं दे रहा

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Water Crisis Protest; Atishi Marlena | Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी, भूख हड़ताल के दौरान सिर्फ पानी पीकर अनशन करने वाली हैं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी, भूख हड़ताल के दौरान सिर्फ पानी पीकर अनशन करने वाली हैं।

हरियाणा से रोज 100 मिलियन गैलन पानी दिए जाने की अपनी मांग को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून से ​​​​​​अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रही हैं। इससे पहले वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचीं। उनके साथ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता, आप सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी थे।

आतिशी दक्षिण दिल्ली के भोगल में भूख हड़ताल करेंगी। उनका आरोप है कि हर कोशिश के बावजूद, हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं छोड़ रही है।

राजघाट जाने से पहले वे अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने CM हाउस भी पहुंचीं।

राजघाट जाने से पहले वे अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने CM हाउस भी पहुंचीं।

हड़ताल को पानी सत्याग्रह नाम दिया
आतिशी ने अपनी इस हड़ताल को पानी सत्याग्रह बताया है। X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- मैं आज से पानी सत्याग्रह शुरू करूंगी। जब तक कि दिल्ली के लोगों को हरियाणा से पानी का उनका उचित हिस्सा नहीं मिल जाता, तब तक मैं भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहूंगी।

आतिशी का दावा है कि पिछले दो हफ्ते से हरियाणा दिल्ली को प्रतिदिन 613 एमजीडी के मुकाबले 100 मिलियन गैलन कम पानी दे रहा है, जिसके कारण दिल्ली में 28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, इसलिए पानी की मांग बढ़ गई है।

सुनीत केजरीवाल बोलीं- उम्मीद है आतिशी की तपस्या सफल होगी
अनशन बैठने के बाद दिल्ली CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा- हरियाणा सरकार से अपील करने के लिए दिल्ली की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन समय के लिए सत्याग्रह करने जा रही हैं। वह कुछ भी नहीं खाएंगी, केवल पानी पिएंगी। वह दिल्ली के प्यासे लोगों के लिए ऐसा कर रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के लोगों की पीड़ा को टीवी पर देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्हें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं…