तेलंगाना में कांग्रेस सरकार, 119 में से 64 सीटें जीतीं: BRS को 39, भाजपा को 8 सीटें मिलीं; BRS का एक विधायक कांग्रेस में शामिल

  • Hindi News
  • National
  • Telangana Election Result Counting 2023 LIVE Update; K Chandrasekhar Rao Revanth Reddy | Vidhan Sabha Chunav Parinam Telangana BJP Congress BRS MLA Winner Candidate List

हैदराबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर रविवार को हुई काउंटिंग में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 60 का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली हैं। भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई हैं।

राज्य में इस बार 70.66% वोटिंग हुई थी। यह 2018 के मुकाबले 2.76% कम थी। कांग्रेस को इस बार 39.39%, BRS को 37.37%, BJP को 13.87% और AIMIM को 2.21% वोट मिले हैं। अन्य दलों ने करीब 7% वोट हासिल किए।

के चंद्रशेखर राव (KCR) ने हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। कर्नाटक के डिप्टी CM और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने रात 9 बजे मीडिया से कहा कि वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 4 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे पार्टी विधायकों की हैदराबाद में मीटिंग होगी।

इधर, जीत के बाद अब पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। भद्राचलम से BRS के विधायक तालम वेंकटेश्वर राव देर रात सीधे हैदराबाद पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मिले। वे रेवंत के सामने कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस के तीन सांसद चुनाव जीत गए, इनमें रेवंत रेड्डी, उत्तम कुमार रेड्डी और कोमती रेड्डी शामिल हैं।

कांग्रेस के तीन सांसद चुनाव जीत गए, इनमें रेवंत रेड्डी, उत्तम कुमार रेड्डी और कोमती रेड्डी शामिल हैं।

पिछला चुनाव जीतकर दल बदलने वाले 9 विधायक हारे

  • कोट्टागुडेम में वनामा और पिनापाका में रेगा कंथा राव हार गए।
  • इलांडु में हरिप्रिया और नकीरेकल में चिरुमूर्ति लिंगय्या को मतदाताओं ने खारिज कर दिया।
  • उनके साथ ही भूपालपल्ली के अश्वराओपेटा में गांद्र वेंकटरमण और मेचा नागेश्वर राव को भी हार का सामना करना पड़ा।
  • उपेन्द्र रेड्डी पलेरू में और सुरेंदर एलारेड्डी में हार गये।
  • कोल्हापुर में हर्षवर्द्धन हार गए।

15 डॉक्टर भी विधायक बने, इनमें 11 कांग्रेस, 3 BRS और 1 भाजपा से जीते

  1. डॉ. रामचन्द्र नाइक, एमएस जनरल सर्जन, डोर्नकल, कांग्रेस
  2. डॉ. वामसिकृष्णा, एमएस जनरल सर्जन, अतचम्पेटा, कांग्रेस
  3. डॉ. मुरली नाइक, एमएस जनरल सर्जन, महबूबाबाद, कांग्रेस
  4. डॉ. सत्यनारायण, एमएस जनरल सर्जन, मनकोंदुर, कांग्रेस
  5. डॉ. मैनमपल्ली रोहित राव, एमबीबीएस, मेडक, कांग्रेस
  6. डॉ. पर्णिका रेड्डी, जनरल फिजिशियन, नारायणपेट, कांग्रेस
  7. डॉ. संजीव रेड्डी, बाल रोग विशेषज्ञ, नारायणखेड, कांग्रेस।
  8. डॉ. विवेक वेंकटस्वामी, एमबीबीएस, चेन्नूर, कांग्रेस
  9. डॉ. भूपति रेड्डी, एमएस ऑर्थो, निज़ामाबाद ग्रामीण, कांग्रेस
  10. डॉ. कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, एमडीएस, नगरकुर्नूल, कांग्रेस
  11. डॉ. रागमई, एमडी पल्मोनोलॉजिस्ट, सत्तुपल्ली, कांग्रेस
  12. डॉ. थेलम वेंकट राव, एमएस ऑर्थो, भद्राचलम, बीआरएस
  13. डॉ. संजय कुमार, एमएस नेत्र विज्ञान, जगित्याला, बीआरएस
  14. डॉ. कल्वाकुंटला संजय, एमसीएच न्यूरो, कोरुतला, बीआरएस
  15. डॉ. पलवई हरीश, एमएस ऑर्थो, सिरपुर, भाजपा

तेलंगाना में हावी रहा परिवारवाद
BRS: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में CM केसीआर गजवेल सीट से और उनके बेटे और BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव सिरसिला से चुनाव जीत गए हैं। केसीआर के भतीजे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव सिद्दीपेट से चुनाव जीत गए हैं।
कांग्रेस: पार्टी के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर सीट से और उनकी पत्नी एन पद्मावती को कोडाड सीट से टिकट दिया था। दोनों चुनाव जीत गए हैं। विधायक हनुमंत राव हैदराबाद की मलकाजगिरी सीट से चुनाव हार गए हैं और उनके बेटे रोहित राव मेडक सीट से चुनाव जीत गए हैं।

हनुमंत राव पहले BRS में थें और पार्टी ने उन्हें फिर से मयनपल्ली सीट से टिकट दिया था लेकिन हनुमंत राव ने BRS छोड़ दी। कांग्रेस ने हनुमंत राव के साथ ही उनके बेटे को भी टिकट दिया था। कांग्रेस के जी विवेकानंद चेन्नूर से और उनके भाई जी विनोद बेल्लामपल्ले से चुनाव जीत गए है।