डॉक्यूमेंट में पिता का नाम जरूरी नहीं: कोर्ट ने कहा- अविवाहित मां का बच्चा कर्ण की तरह अपमानित न हो; केरल के बाद दिल्ली पहुंचा मंकीपॉक्स

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Dainik Bhaskar Information Headlines | West Bengal SSC Rip-off Updates, Draupadi Murmu Presidential Oath, Monkeypox Circumstances In India

7 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,
केरल हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में महाभारत का जिक्र किया। मामला एक अविवाहित महिला के बेटे का था, जिसके तीन डॉक्यूमेंट में पिता का नाम अलग था। कोर्ट ने निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों में सिर्फ मां का नाम लिखा जाए। कहा कि हमें समाज में माता-पिता के बारे में पता न होने की वजह से अपमानित होते कर्ण नहीं, बल्कि वैसे वीर कर्ण चाहिए, जो महाभारत के असली हीरो थे।

उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही उनकी रायसीना हिल्स से विदाई हो गई। अब उनका पता 12 जनपथ होगा। पद छोड़ने से पहले दिए संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए अपने गांव जाना और स्कूल के बुजुर्ग शिक्षकों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में हमेशा शामिल रहेंगे।

सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:15 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।
  2. PM मोदी पूर्व सांसद हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
  3. शिक्षक भर्ती घोटाले में अरेस्ट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी स्पेशल कोर्ट में पेश होंगी।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई, आखिरी संबोधन में गांधीजी का जिक्र

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की आधी रात को खत्म हो गया। देश के नाम विदाई संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों को हर दिन कुछ मिनट गांधीजी के जीवन और शिक्षाओं पर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा कि वे अपने गांव या शहर, स्कूलों और शिक्षकों से जुड़े रहने की परंपरा आगे बढ़ाते रहें।
पढ़ें पूरी खबर…

2. दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला और देश का चौथा मरीज मिला
देश में मंकीपॉक्स का चौथा केस दिल्ली में मिला है। मरीज की उम्र 34 साल है। उसे LNJP हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। 5 दिन तक उसमें बुखार के साथ दर्दनाक घाव देखे गए थे। उसने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है, लेकिन कुछ दिन पहले वह मनाली गया था। इससे पहले के तीन मरीज केरल में मिले थे। तेलंगाना में कुवैत से लौटे 40 साल के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. भर्ती घोटाले में अरेस्ट बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी भुवनेश्वर एम्स शिफ्ट होंगे
भर्ती घोटाले में अरेस्ट पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी का इलाज भुवनेश्वर एम्स में होगा। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोर्ट के निर्देश पर उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इसके खिलाफ ED ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने चटर्जी को भुवनेश्वर शिफ्ट करने के लिए कहा। चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी कस्टडी में भेजा गया है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. अविवाहित मां के बच्चे के डॉक्यूमेंट में सिर्फ मां का नाम लिखा जाए: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अविवाहित महिला के बच्चे के दस्तावेज में उसके पिता का नाम लिखना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के डॉक्यूमेंट में सिर्फ मां का नाम लिखने के निर्देश दिए। जस्टिस पीवी कुन्हीकृष्णन ने कहा कि अविवाहित मां का बच्चा भी देश का नागरिक है। हम ऐसा समाज चाहते हैं जिसमें कोई ‘कर्ण’ न हों, जो अपने माता-पिता को न जानने के लिए अपमान झेले।
पढ़ें पूरी खबर…

5. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता, भारत को 19 साल बाद मेडल

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को 19 साल बाद मेडल दिलाया। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता। इस इकलौते पदक की बदौलत भारत 35 देशों के टूर्नामेंट में 28वें नंबर पर रहा। नीरज से पहले अंजू बॉबी जार्ज ने लॉन्ग जंप में 2003 में ब्रॉन्ज जीता था। अमेरिका 28 मेडल के साथ पहले और इथोपिया 10 मेडल जीतकर दूसरे नंबर पर है।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बेटे को मारकर ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए, पॉलिथीन में मिले थे कटे पैर, रिटायर्ड अफसर निकला जवान बेटे का कातिल (पढ़ें पूरी खबर)
  2. कांग्रेस का दावा- गोवा में बार से 10 किमी दूर स्मृति ईरानी का घर, पति जुबिन के नाम पर बंगला; स्मृति ने नोटिस भेजा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बिहार के छपरा में घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, धमाके में मां, दो बेटे समेत 6 की मौत, तीन मंजिला मकान ढहा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. शूटर्स के एनकाउंटर पर बोला गैंगस्टर गोल्डी- सरेंडर करने को कहा था; उन्होंने कहा- आखिरी परफॉर्मेंस दिखाकर जाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  5. RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले बोले- बढ़ती महंगाई चिंताजनक, लोग चाहते हैं खाना, कपड़ा और मकान सस्ते हों (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति पर विवाद, 4 कानून तोड़ने के आरोप

केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति विवादों में है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे आधार बनाकर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की है। सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। सरकार ने नवंबर 2021 से नई नीति लागू की थी। इसका मकसद दिल्ली में शराब माफिया और कालाबाजारी को खत्म करना बताया गया था। इसके बाद लाइसेंसधारियों को MRP पर शराब बेचने की बजाय अपनी कीमतें तय करने की छूट दे दी गई। पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर..

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

हरिद्वार में इन दिनों हर तरफ कांवड़िए नजर आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अब तक एक करोड़ से ज्यादा कावंड़िए हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर जा चुके हैं। भक्तों की कतार और गाड़ियों की वजह से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी कांवड़ यात्रा की धूम है।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1977 में आज के ही दिन नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने थे। तब पहली बार किसी राष्ट्रपति को निर्विरोध चुना गया था। आंध्र प्रदेश में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी सबसे कम उम्र वाले राष्ट्रपति भी थे। तब उनकी उम्र 64 साल थी। उनकी शपथ के साथ ही देश में 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की परंपरा शुरू हुई, जो अब भी जारी है। बतौर राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने तीन प्रधानमंत्रियों को शपथ दिलाई और उनके साथ काम किया। इनमें जनता पार्टी के मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह और कांग्रेस की इंदिरा गांधी शामिल हैं।

तुला राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है, जानिए अपना राशिफल..

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..

खबरें और भी हैं…