जयपुर/जोधपुर/कोटा6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी बंद है। इसमें जयपुर, कोटा, उदयपुर जैसे बड़े जिले शामिल हैं। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/10/10-2_1710061472.gif)
सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी बंद है। इसमें जयपुर, कोटा, उदयपुर जैसे बड़े जिले शामिल हैं।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार (10 मार्च) को सुबह 6 बजे से प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर बंद रहे। पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) की दरों में कमी की मांग को लेकर ये हड़ताल की गई। हड़ताल 12 मार्च (सुबह 6 बजे) तक जारी रहेगी। हालांकि जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दी।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र