जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड: उत्तराखंड के नैनीताल में बस पलटी; MP के रीवा में बाढ़ का खतरा

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Rainfall Update; Jammu Kashmir Landslide | Uttarakhand Nainital Rajasthan MP UP Rain News

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उत्तराखंड के नैनीताल में पलटी बस में 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचाया गया। - Dainik Bhaskar

उत्तराखंड के नैनीताल में पलटी बस में 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचाया गया।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार सुबह जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गई। इसके चलते टी-2 टनल के पास हाईवे ब्लॉक हो गया। बाद में प्रशासन ने मलबा हटाकर रोड को ट्रैफिक के लिए खोला।

उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाला ओवरफ्लो होकर धनगढ़ी पुल के ऊपर से बह रहा है। शनिवार को पुल के ऊपर से गुजर रही एक बस पलट गई। इसमें 35 लोग सवार थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बचाया गया। इसके बाद पुल से ट्रैफिक रोक दिया गया।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार शाम को बकिया बैराज के 13 गेट खोल दिए गए। इससे रीवा के तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यहां होमगार्ड और SDERF की टीमें तैनात की गई हैं।

आज देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

वीडियो में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुई लैंडस्लाइड को देखा जा सकता है।

वीडियो में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुई लैंडस्लाइड को देखा जा सकता है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा

यहां मध्यम बारिश होगी: छत्तीसगढ़।

अब राज्यों के मौसम का हाल…

MP के पूर्वी हिस्से में मानसून की एक्टिविटी: जबलपुर में बरगी डैम से पानी छोड़ने पर नर्मदा का जलस्तर बढ़ा

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रविवार को भी मानसूनी सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। खासकर रीवा संभाग में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर में बरगी डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा में जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर शनिवार को जलस्तर 956 फीट के पार पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: अगले तीन दिन उत्तर बिहार में मेहरबान रहेगा मानसून

आज राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा। 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज से 9 अगस्त तक उत्तर बिहार में मानसून मेहरबान रहेगा। इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: कल से कमजोर होगा मानसून, 10 से फिर होगा एक्टिव

हरियाणा में मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य 16 जिलों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। कल से 9 अगस्त तक मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा। 10 अगस्त से एक बार फिर सूबे में बारिश के आसार बन रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…