छत्तीसगढ़ में 2 जवान शहीद, 4 घायल: बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट हुआ, एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे – Chhattisgarh News

घायल जवानों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आए।

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से STF, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया जाएगा

शहीद होने वाले STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके बाद यहां से सभी को हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा। शहीद भरत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले थे।

STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हमले में शहीद हो गए।

STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हमले में शहीद हो गए।

बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।

वहीं, मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में घायल SI समेत दोनों जवानों को एयरलिफ्ट किया गया।

बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में घायल SI समेत दोनों जवानों को एयरलिफ्ट किया गया।

1 जनवरी से 17 जुलाई तक 150 नक्सली मारे गए
बुधवार को हुई मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जनवरी से अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 136 माओवादी मारे गए, जबकि रायपुर संभाग के धमतरी जिले में दो अन्य माओवादी मारे गए।

  • अबूझमाड़ में 15 जून को 8 नक्सली ढेर, जवान शहीद, 2 घायल

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितिश एक्का शहीद हो गए। पढ़ें पूरी खबर..

  • नारायणपुर में 5 जून को सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों का हमला

नारायणपुर जिले के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर कुल 4 BGL दागे हैं, जिसमें एक BGL मौके पर ही फटा। कैंप के जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

  • 29 अप्रैल को नारायणपुर में 10 नक्सली हुए थे ढेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में 29 अप्रैल की सुबह DRG और STF के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में जिसमें 63 लाख के 10 नक्सली मारे गए थे। इनमें 3 महिला माओवादी शामिल थीं। बाद में सभी शवों की पहचान भी हो गई थी। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

  • कांकेर मुठभेड़ में मारे गए थे 29 नक्सली

15 अप्रैल को कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल था। मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए। उस दौरान मौके से 5 AK-47 बरामद की गईं थी। मुठभेड़ के वक्त नक्सली दोपहर का खाना खाकर बेफिक्र होकर बैठे थे। यह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन था। पढ़ें पूरी खबर…

  • 25 फरवरी : बीजापुर जिले के बेचापाल इलाके में IED की चपेट में आने CAF जवान राम आशीष यादव शहीद हो गए थे।
  • फरवरी : पुलिस ने टेकलगुडम में कैंप स्थापित किया था। यहां जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें 3 जवान शहीद हुए थे। 2 नक्सलियों को भी मारा गया था।