चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लैंडिंग तक 10 मोमेंट्स: साइंटिस्ट ने वंदे मातरम के नारे लगाए; बोले- इंडिया ऑन द मून; वी डिड इट

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंद्रयान की लैंडिंग के बाद ISRO के वैज्ञानिकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और कहा- वी डिड इट यानी हमने कर दिखाया। - Dainik Bhaskar

चंद्रयान की लैंडिंग के बाद ISRO के वैज्ञानिकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और कहा- वी डिड इट यानी हमने कर दिखाया।

चंद्रयान-3 ने लॉन्च होने के 41वें दिन (23 अगस्त) चंद्रमा पर लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। ISRO चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद कहा- PM सर नमस्कार। हमने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इंडिया इज ऑन द मून। चंदा मामा दूर के नहीं, अब घर के हैं।

वहीं, ISRO मिशन सेंटर के अंदर वैज्ञानिकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और कहा- वी डिड इट यानी हमने कर दिखाया। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। 22 दिन बाद 5 अगस्त को यह चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचा था।

मून मिशन के 41 दिन के सफर के मोमेंट्स पर एक नजर…

23 अगस्त, ISRO साइंटिस्ट ने वंदे मातरम के नारे लगाए, US में इंडियन एम्बेसी में मिठाइयां बटीं
चंद्रयान-3 ने बुधवार 6:04 बजे चांद पर लैंडिंग की। इस दौरान भारत समेत दुनियाभर में उत्साह देखने को मिला। अमेरिका में वॉशिंगटन स्थित इंडियन एम्बेसी में भारतीय समुदाय के लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मिठाइयां बांटी।

तस्वीर ISRO के वैज्ञानिकों की है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सभी ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और वंदे मातरम के नारे लगाए।

तस्वीर ISRO के वैज्ञानिकों की है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सभी ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और वंदे मातरम के नारे लगाए।

तस्वीर US के वॉशिंगटन स्थित इंडियन एंबेसी की है। यहां भारतीय मूल के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।

तस्वीर US के वॉशिंगटन स्थित इंडियन एंबेसी की है। यहां भारतीय मूल के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।

ISRO के पूर्व चीफ के सिवन चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचे।

ISRO के पूर्व चीफ के सिवन चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचे।

22 अगस्त को मिशन की सफलता के लिए जगह-जगह पर हवन हुए
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश ही नही बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर पूजा-पाठ और हवन कराए गए। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई।

अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूजा की।

अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूजा की।

21 अगस्त को चंद्रयान-2 ने कहा था- वेलकम बडी
21 अगस्त को ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि उसने चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर के बीच संपर्क स्थापित कर दिया। टु-वे कम्युनिकेशन के स्थापित होने के बाद ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा था- वेलकम बडी यानी स्वागत है दोस्त।

ISRO ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 के लैंडर और चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर के कम्युनिकेशन सेटअप की जानकारी दी थी।

ISRO ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 के लैंडर और चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर के कम्युनिकेशन सेटअप की जानकारी दी थी।

17 अगस्त को लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा था- थैक्स फॉर द राइड मेट
चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। 17 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया गया। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा जबकि लैंडर-रोवर 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे।

ISRO ने बताया कि सेपरेशन के बाद विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- थैक्स फॉर द राइड मेट।

ISRO ने 17 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया था।

ISRO ने 17 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया था।

17 अगस्त को लैंडर और प्रोपल्शन के अलग होने के बाद लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉड्यूल की फोटो के साथ चंद्रमा की भी तस्वीरें खींचीं थी। ISRO ने ये तस्वीरें जारी की थीं।

17 अगस्त को लैंडर और प्रोपल्शन के अलग होने के बाद लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉड्यूल की फोटो के साथ चंद्रमा की भी तस्वीरें खींचीं थी। ISRO ने ये तस्वीरें जारी की थीं।

5 अगस्त को यान ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर मैसेज भेजा, कहा- मैं चंद्रयान-3 हूं
22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी। मिशन की जानकारी देते हुए ISRO ने X पोस्ट में चंद्रयान के भेजे मैसेज को लिखा था- मैं चंद्रयान-3 हूं… मुझे चांद की ग्रैविटी महसूस हो रही है।

5 अगस्त को यानी लॉन्चिंग के 22 दिन बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचा था। ये तस्वीर ISRO ने जारी की थी।

5 अगस्त को यानी लॉन्चिंग के 22 दिन बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचा था। ये तस्वीर ISRO ने जारी की थी।

5 अगस्त को चंद्रयान-3 जब चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो ऑनबोर्ड कैमरे ने चांद की पहली तस्वीर कैप्चर की थी। इस तस्वीर में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं। ISRO ने इसका एक वीडियो बनाकर भी शेयर किया था।

14 जुलाई को लॉन्चिंग के साथ चंद्रमा की ओर सफर शुरू हुआ
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया।

14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया था।

14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया था।

ISRO चीफ को मोमेंटो दिया गया
लॉन्चिंग के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ISRO चीफ एस सोमनाथ को चंद्रयान का मोमेंटो दिया था। लॉन्चिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ISRO ​​​​​​​ गैलरी में मौजूद थे। वहीं, चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग के बाद मिशन कंट्रोल रूम में तालियां बजाई गई थीं।

लॉन्चिंग के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (दाएं) ने चंद्रयान का मोमेंटो ISRO चीफ एस सोमनाथ (बाएं) को दिया था।

लॉन्चिंग के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (दाएं) ने चंद्रयान का मोमेंटो ISRO चीफ एस सोमनाथ (बाएं) को दिया था।

14 जुलाई को लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद रॉकेट ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया था।

14 जुलाई को लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद रॉकेट ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया था।

13 जुलाई, लॉन्चिंग से एक दिन पहले ISRO साइंटिस्ट्स ने तिरुपति में पूजा की
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से एक दिन पहले 13 जुलाई को मिशन की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिक तिरुपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे थे। यहां पूजा के लिए वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए थे।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाते ISRO वैज्ञानिक।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाते ISRO वैज्ञानिक।

लॉन्चिंग पर विदेशी मीडिया ने बधाई दी
चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च की तारीफ दुनियाभर में हुई। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिशन के लिए ISRO को बधाई दी। चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भी चंद्रयान-3 के लॉन्च का वीडियो शेयर कर भारत की तारीफ की थी। पाकिस्तान की PTI पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने भी भारत और ISRO को बधाई दी थी। फवाद पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर रह चुके हैं।

ये तस्वीर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की है। चीन ने ट्वीट कर कहा- बधाई! भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च कर दिया है।

ये तस्वीर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की है। चीन ने ट्वीट कर कहा- बधाई! भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च कर दिया है।

आखिरी 73 दिन 80 वैज्ञानिक घर ही नहीं गए, तब लॉन्च हुआ चंद्रयान
ISRO चेयरमैन एस. सोमनाथ ने भास्कर को बताया था कि आखिरी 73 दिन में मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिक दिन-रात चंद्रयान-3 के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर ढांचा बनाने में जुटे रहे। घर जाने का मौका इक्का-दुक्का को ही मिला। यह सफल लॉन्चिंग इन्हीं के समर्पण, बुद्धिमानी और मेहनत का नतीजा है।

टीम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरामुत्थुवल के अलावा 29 एसोसिएट और डिप्टी डायरेक्टर थे। 55 प्रोजेक्ट मैनेजर थे। एसोसिएट डायरेक्टर कल्पना की अहम भूमिका रही। इसीलिए चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग के बाद वीरामुत्थुवल ने कल्पना को मंच पर ही बुला लिया, ताकि चंद्रयान-3 में अहम भूमिका निभाने वाली महिला वैज्ञानिक को सब पहचान सकें।

ग्राफिक्स के जरिए समझिए चांद तक कैसे पहुंचा चंद्रयान-3…

ये खबरें भी पढ़ें…

चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में जश्न : टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में ताली बजाकर खुशी जाहिर की, CRPF जवान बोले- भारत माता की जय

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद से देशभर में जश्न का माहौल है। चंद्रयान की लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। गुजरात के सूरत में एक स्कूल के बच्चे खुशी से डांस करने लगे। बेंगलुरु में ISRO मिशन कंट्रोल सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर…

चंद्रयान- 3 की कामयाबी पर वर्ल्ड मीडिया रिएक्शन : NYT ने लिखा- भारत ने इतिहास रचा, PAK अखबारों में अहमियत; चीनी मीडिया खामोश

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। भारत की इस महान कामयाबी को वर्ल्ड मीडिया ने हाथोंहाथ लिया और दिल खोलकर तारीफ की। अमेरिकी, ब्रिटिश और यूरोप के तमाम अहम अखबारों ने इस इवेंट की लाइव कवरेज की। पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे टॉप 5 न्यूज में जगह दी। हैरानी की बात चीन की मीडिया को लेकर हुई। उसके दो अहम अखबारों और वेबसाइट्स ने इस इवेंट को होम पेज पर कवर ही नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…