चंडीगढ़ में सुखना का जलस्तर बढ़ा: प्रशासन ने खोला फ्लड गेट, पुलिस बोली- मक्खन माजरा-जीरकपुर रोड पर न जाएं

चंडीगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुखनी लेक का एक फ्लड गेट खोला गया है। - Dainik Bhaskar

सुखनी लेक का एक फ्लड गेट खोला गया है।

चंडीगढ़ में सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। उसको कम करने के लिए प्रशासन की तरफ से एक फ्लड गेट खोला गया है। इस कारण सुखना चौ में पानी का बहाव तेज हो गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मक्खन माजरा से जीरकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोगों को न आने की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता तब तक इधर आने से कुछ भी घटना हो सकती है।

इन रास्तों पर भी आ सकती है दिक्कत
सुखना चौ के ऊपर बने चंडीगढ़-किशनगढ़ ब्रिज, बापू धाम कॉलोनी के पास मनीमाजरा के रास्ते पर बने ब्रिज पर जलस्तर बढ़ने से रास्ता बाधित हो सकता है। पिछले दिनों इन दोनों ब्रिजों को नुकसान पहुंचा था। जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने मरम्मत करवा रास्ता खुलवाया था। चंडीगढ़ के बाद यह पानी मोहाली के बलटाना से होते हुए निकलता है। वह इलाका भी इससे प्रभावित हो सकता है।

पिछले दो दिनों में हुई 5.8 MM बारिश
पिछले 2 दिनों में करीब 5.8 MM बारिश हुई है। जिसमें आज सुबह करीब 1.7 MM, कल सुबह से लेकर आज सुबह 5:30 बजे तक 3.1 MM और बुधवार को 1 MM बारिश हुई थी।

खबरें और भी हैं…