चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन: पुलिस ने कई नेता व समर्थक हिरासत में लिए, सेबी दफ्तर जा रहे थे घेरने – Punjab News

पंजाब कांग्रेस को प्रधान राजा वड़िंग समेत कई नेताओं और समर्थकों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेता और समर्थक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के दफ्तर की तरफ मार्च करने की जिद पड़ अडे़ थे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन

.

इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। साथ ही पुलिस ने सारे कांग्रेसी नेताओं व समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें निकटवर्ती थानों में ले गई। इन नेताओं में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई नेता शामिल थे। जिन्हें कि कुछ समय बाद छोड़ दिया गया।

इस दौरान वे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख को उनके पद से हटाने और इस मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम बैरिकेड्स तोड़कर सेबी दफ्तर जाएंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सच की आवाज उठा रहे है। लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस हिरासत में लेकर बसों में बिठाते हुएप

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस हिरासत में लेकर बसों में बिठाते हुएप

पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता व चंडीगढ़ पुलिस के जवान उलझते हुए।

पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता व चंडीगढ़ पुलिस के जवान उलझते हुए।

प्रदर्शन के बहाने शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस इस बार केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक है। वहीं, आज भी काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक, नेता, सभी सांसद वहां पर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा पंजाब यूथ कांग्रेस और NSUI के मेंबर भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।। जालंधर वेस्ट उप चुनाव के बाद इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता जुटे हुए है।

कांग्रेस की तरफ से आज यह प्रदर्शन पूरे देश में किया गया। अगर पंजाब के नेताओं की बात करें तो कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा किसी भी तरफ से इस संबंधी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की गई ।

हालांकि कांग्रेस पार्टी कार्यालय की तरफ से इस संबंधी सभी नेताओं को मैसेज कर दिए गए हैं। साथ ही साथ ही सभी को सही समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू इस मौके नजर नहीं आए।

क्योंकि वह काफी समय से प्रदेश कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों से वह एक्टिव जरूरी नजर आ रहे हैं।