चंडीगढ़ के संजय कुमार को राष्ट्रीय टीचर अवॉर्ड: 70 स्कूलों में साइंस-मैथ के पार्क बनाए; बच्चों को कॉन्सेप्ट क्लीयर करने में आसानी

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • National Award For The Creator Of Math And Science Park| Teachers Day| Banwari Lal Purohit| Chandigarh Administrator

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में शिक्षकों को सम्मानित करते प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ में शिक्षकों को सम्मानित करते प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित।

चंडीगढ़ के सेक्टर 49 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल (GMHS) के TGT सांइंस टीचर संजय कुमार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने चंडीगढ़ के करीब 70 स्कूलों में साइंस और मैथ को आसान भाषा में समझाने के लिए 70 पार्क बनाए हैं। उनके इस प्रोजेक्ट को इसी साल डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भेजा गया था। जहां इसे अप्रूवल मिल गई थी।

बच्चों को समझने में रहती है आसानी
संजय कुमार द्वारा बनाए गए इस पार्क के कॉन्सेप्ट से बच्चों को समझने में काफी आसानी रहती है। इन पार्कों में मैथ के 50 से 60 और साइंस के 30 कॉन्सेप्ट क्लियर करने के मॉडल बनाए गए हैं। उनके इस कॉन्सेप्ट को देखकर हिमाचल के ऊना और पंजाब के रोपड़ जिले में भी स्कूलों में इस तरह के पार्क बनाए गए हैं।

24 शिक्षक राज्य में सम्मानित
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 24 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम टैगोर थिएटर में आयोजित किया गया है। शिक्षकों को सम्मान प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दिया है। इसके लिए राज्य पुरस्कार 31000 और प्रशस्ति पुरस्कार के लिए 11000 रुपए की राशि दी गई है।

150 अंक का हुआ आकलन
सम्मान के लिए चुने गए शिक्षकों का 150 अंकों का आकलन हुआ था। इसमें शिक्षकों की ओर से बच्चों के परिणाम में सुधार, स्कूल की आधारभूत संरचना में सुधार, सेमिनार, प्रोग्राम में भागीदारी, पढ़ाई के नए तरीकों पर काम करने जैसे 8 मानक रखे गए थे। इसमें हिस्सा लेने के लिए कम से कम 10 साल के अनुभव की शर्त रखी गई थी। इसके अलावा चयन समिति की तरफ से 20 अंकों का इंटरव्यू भी लिया गया था।

यहां देखें सम्मानित हुए सभी शिक्षकों की लिस्ट…..

खबरें और भी हैं…