गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गवाहों को धमकी: कांग्रेस नेता के कत्ल में कोर्ट में गए तो अंजाम बहुत बुरा होगा; मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया है। फोन कर गोल्डी बराड़ कोर्ट में गवाही देने के लिए जाने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे रहा है। यह धमकी फरीदकोट में यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के केस में गवाहों को मिल रही हैं। गोल्डी बराड़ मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड भी है। जिनका 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।

गुरलाल पहलवान का फरवरी 2021 में कत्ल कर दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस ने यह साजिश रची थी।

गुरलाल पहलवान का फरवरी 2021 में कत्ल कर दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस ने यह साजिश रची थी।

गवाह की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की
फरीदकोट पुलिस को गवाह गुरजसविंदर सिंह ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल फरवरी में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान और जिला परिषद मेंबर गुरलाल पहलवान का मर्डर हो गया था। जिसमें वह भी गवाह हैं। अब गोल्डी बराड़ फोन कर उन्हें धमका रहा है। सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि दूसरे गवाहों को भी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने 4 स्थानीय लोगों पर भी गोल्डी बराड़ को गवाहों के बारे में इनपुट देने का आरोप लगाया। पुलिस ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया। पुलिस जांच के मुताबिक लॉरेंस के कहने पर गोल्डी बराड़ ने कत्ल की साजिश को अंजाम दिया।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया। पुलिस जांच के मुताबिक लॉरेंस के कहने पर गोल्डी बराड़ ने कत्ल की साजिश को अंजाम दिया।

पंजाब में लॉरेंस और बंबीहा गैंग के बीच गैंगवार

  • पंजाब पुलिस के मुताबिक पहले बंबीहा गैंग ने 11 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ को मारा।
  • इसके बाद लॉरेंस गैंग ने बंबीहा ग्रुप के मेंबर रजत कुमार पर नवंबर 2020 में फायरिंग की। जिसमें लॉरेंस गैंग के मनप्रीत भाऊ और दूसरे आरोपी पकड़े गए।
  • गुरलाल बराड़ के कत्ल का बदला लेने के लिए लॉरेंस ग्रुप ने यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान का फरवरी 2021 में फरीदकोट में कत्ल कर दिया।
  • इसके बदले में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस के शूटर्स ने 4 अगस्त 2021 को अमृतसर-मजीठा रोड पर राणा कंदोवालिया की हत्या कर दी।
  • इसका बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग ने 7 अगस्त 2021 को विक्की मिड्‌डूखेड़ा और 14 मार्च को कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया का कत्ल किया।
  • जिसका बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग ने 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया। हालांकि मूसेवाला का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था।

(पंजाब पुलिस ने अपनी चार्जशीट में मूसेवाला के कत्ल को लॉरेंस और बंबीहा गैंग के बीच की गैंगवार का नतीजा बताया है। जिसमें यह कड़ियां जोड़ी हैं।)

खबरें और भी हैं…