गुजरात में सैलरी मांगने पर दलित युवक के साथ बर्बरता: कंपनी की मालकिन ने कर्मचारियों से पिटवाया, फिर अपनी सैंडिल मुंह से उठवाई

मोरबी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़ित नीलेश दलसानिया इस समय मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। - Dainik Bhaskar

पीड़ित नीलेश दलसानिया इस समय मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

गुजरात के मोरबी शहर में दलित युवक से बर्बरता का मामला सामने आया है। युवक ने एक्सपोर्ट का काम करने वाली रानीबा इंडस्ट्रीज की मालकिन विभूति पटेल उर्फ रानीबा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मोरबी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

15 दिनों की सैलरी लेने पहुंचा था ऑफिस पीड़ित नीलेश दलसानिया