खालिस्तानी आतंकी की BJP कैंडिडेट्स को धमकी: पन्नू ने रवनीत बिट्‌टू-हंस से कहा- मौत का बदला मौत से, याद करो बेअंत सिंह को – Amritsar News

हंस राज हंस और रवनीत बिट्‌टू को धमकी देते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो।

भारत सरकार की तरफ से आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को धमकी दे दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उन

.

आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।

बीते दिन ही आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किसानों को भड़काने का प्रयास भी किया था।

बीते दिन ही आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किसानों को भड़काने का प्रयास भी किया था।

प्रधानमंत्री का काफिला रोकने के लिए उकसाया

वीडियो संदेश में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।

जाने क्या है मामला

दरअसल, पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे हैं। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते हैं और विरोधी नारे लगाते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं।

वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।