खरगोन के ऐश्वर्य को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: बचपन में छर्रे वाली बंदूक से गुब्बारे फोड़ते थे; तीन साल से हैं भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा

खरगोन12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खरगोन के 23 साल के शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी। ऐश्वर्य को ये अवॉर्ड 2023 में उनके बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दिया जा रहा है। उनके साथ देशभर से चुने गए प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

ऐश्वर्य का जन्म 3 फरवरी 2001 को रतनपुर गांव में हुआ। पिता