खड़गे बोले-मोदी के पास जनादेश नहीं: सरकार कभी भी गिर सकती है, हम चाहते हैं चलती रहे, अच्छा न चलने देना प्रधानमंत्री की आदत

  • Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge Vs PM Modi; BJP NDA Minority Government | Lok Sabha Election

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधा। मोदी समेत 72 सांसदों ने 9 जून को शपथ ली थी। - Dainik Bhaskar

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधा। मोदी समेत 72 सांसदों ने 9 जून को शपथ ली थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (14 जून) को कहा कि NDA की सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे, देश के लिए अच्छा हो, हमें देश को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि जो अच्छा चल रहा है, उसे चलने नहीं देते। हम देश को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करेंगे।

NDA के पास 293 तो INDIA ब्लॉक के पास 234 सांसद हैं। मोदी समेत 72 सांसदों ने 9 जून को शपथ ली थी।

खड़गे का NEET में हुई गड़बड़ियों पर भी निशाना, बोले- मोदी खामोश क्यों

NEET एग्जाम में सामने आई गड़बड़ियों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को बेवकूफ बना रही है।

NEET एग्जाम में सामने आई गड़बड़ियों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को बेवकूफ बना रही है।

खड़गे ने NEET UG एग्जाम में हुई गड़बड़ियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस पर खामोश क्यों हैं? सरकार इस स्कैम पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। अगर NEET का पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार में 13 आरोपियों को अरेस्ट क्यों किया गया।

खड़गे ने X पर सवाल उठाए- क्या पटना की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने शिक्षा माफिया को 30 और 50 लाख दिए जाने का खुलासा नहीं किया। क्या पेपर लीक में आर्गनाइज्ड गैंग शामिल नहीं हैं? क्या गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी के रैकेट का खुलासा नहीं हुआ? यहां धोखाधड़ी में 3 लोग शामिल थे। यहां आरोपियों के बीच 12 करोड़ के ट्रांजैक्शंस की बात भी सामने आई।

क्या मोदी सरकार देश के लोगों को बेवकूफ बना रही है। सरकार ने 24 लाख युवाओं के सपनों को चूर-चूर कर दिया है। डॉक्टर बनने का सपना लिए 22 लाख युवाओं ने NEET की परीक्षा दी थी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख सीट्स हैं, जिनमें से करीब 55 हजार SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के लिए आरक्षित हैं। मोदी सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का गलत इस्तेमाल कर रही है। रिजर्व्ड सीट्स के लिए भी कट-ऑफ मार्क्स बढ़ाए गए।

ये खबरें भी पढ़ें…

NEET पेपर लीक- सुप्रीम कोर्ट का NTA को नोटिस:शिक्षा मंत्री प्रधान स्टूडेंट और पेरेंट्स से मिले, बोले- कोर्ट जो भी कहेगा, हम करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 14 जून को NEET UG पेपर लीक और इसकी CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि NTA दो हफ्तों के अंदर इस पर अपना पक्ष रखे। इस मामले पर 8 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। कुछ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। प्रधान ने भरोसा दिया कि जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पारदर्शी प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट, 71 मंत्री; गठबंधन के 11:24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11; 7 महिलाएं, पहली बार जीते 33

नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई। मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार PM बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है। कुल 71 मंत्री हैं। 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…