क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन: दिल का दौरा पड़ने से 92 साल की सिंगर की पुणे में मौत, मुंबई के कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शनिवार सुबह पुणे में हार्ट अटैक आया। घरवाले तुरंत उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ दिनों बाद ही वो मुंबई में परफॉर्म करने वाली थीं, जिसकी सारी तैयारियां भी थीं,लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

कई बड़े सम्मानों और अवॉर्ड से नवाजी गई थीं प्रभा अत्रे

पुणे से ताल्लुक रखने वालीं सिंगर प्रभा अत्रे को 1990 में पद्मश्री से और 2002 में पद्मभूषण सम्मानित किया गया था, वहीं दो साल पहले 2022 में उन्हें पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

किराना घराने की सबसे सीनियर सिंगर थीं प्रभा

13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे किराना घराने से ताल्लुक रखती हैं। ये इस घराने की सबसे सीनियर सिंगर थीं। प्रभा अत्रे कई म्यूजिक जॉनर ख्याल, ठुमरी, दादरा, गजल, गीत, नाट्यसंगीत और भजन में महारत हासिल थी। अपूर्वा कल्याण, दादरी कौंस, पटदीप मल्हार, तिलंग भैरवी, रवि भैरवी और मधुर कौन जैसे कई राग को उन्होंने ही बनाया है।

म्यूजिक कंपोजिशन पर लिखी गईं उनकी तीन बुक स्वरागिनी, स्वरारांगी और स्वरंजनी काफी पॉपुलर हैं। अल्का जोगलेकर, चेतन बनावत जैसे कई सिंगर इनके शिष्य रह चुके हैं। प्रभा अत्रे ऑल इंडिया रेडियो की फॉर्मर असिस्टेंड प्रोड्यूसर और ए-ग्रेड ड्रामा आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं प्रभा देवी

प्रभा अत्रे के पास सिंगल स्टेज में 11 बुक रिलीज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 18 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में म्यूजिक पर लिखी गईं हिंदी और अंग्रेजी भाषा की 11 बुक लॉन्च की थीं।