क्या BBC ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी किए: दावा- भाजपा गठबंधन को 347 सीटों पर जीत मिलेगी, कांग्रेस सहयोगी दल 87 सीटों पर सिमट जाएंगे; जानें सच

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं, सातवें यानी आखिरी चरण का मतदान 1 जून को 58 सीटों पर होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर BBC के एग्जिट पोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 347 से ज्यादा सीटों पर जीत मिल रही है। वहीं, कांग्रेस और सहयोगी दल 87 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि BBC ने लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

  • इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। भास्कर मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा- अब तो बीबीसी ने भी मोदी जी को 347 सीट दे दी है। 4 जून तक तो मौज ले लेने देते भाई। (अर्काइव)

  • एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- BBC का एग्जिट पोल। (अर्काइव)

  • एक अन्य यूजर ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम गूगल पर रिवर्स सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें वायरल वीडियो क्लिप का पूरा वीडियो BBC न्यूज के यूट्यूब चैनल पर मिला।

वीडियो के टाइटल में लिखा है- इंडिया इलेक्शन रिजल्ट 2019 : नरेंद्र मोदी को भारी जीत मिली। वहीं, ये वीडियो भी BBC न्यूज के यूट्यूब चैनल 23 मई 2019 को अपलोड हुआ था।

23 मई 2019 को BBC के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

23 मई 2019 को BBC के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की थी। भाजपा गठबंधन को 2019 लोकसभा चुनाव में 347 से ज्यादा सीटें मिली थीं। वहीं, UPA यानी कांग्रेस गठबंधन 100 सीटों के अंदर ही सिमट कर रह गई थी।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। BBC न्यूज की ये वीडियो क्लिप लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल की नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

ये खबर भी पढ़ें…

क्या BJP को वोट न देने पर दलितों को पीटा : दावा- कौशाम्बी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर की पिटाई; जानिए वायरल VIDEO का सच

सोशल मीडिया पर 13 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप लगातार वायरल हो रही है। इस वीडियो में दो पक्षों के बीच झड़प देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा को वोट न देने पर दलितों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीटा। इस वीडियो को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…