कोलकाता रेप-मर्डर केस, मुख्य आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज: पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज किया

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Rape Murder Case Polygraph Test Of Sanjay Roy Sandip Ghosh Rg Kar Hospital

कोलकाता/नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में 24 अगस्त को कोलकाता के ही आर अहमद डेंटल कॉलेज के छात्र विरोध प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में 24 अगस्त को कोलकाता के ही आर अहमद डेंटल कॉलेज के छात्र विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार (25 अगस्त) को होगा। शनिवार, 24 अगस्त को के 6 आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ था। मुख्य आरोपी संजय रॉय से जेल में, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, 1 वॉलंटियर से CBI दफ्तर में पूछताछ की गई। पॉलीग्राफी टेस्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने किया।

इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज की है। घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। CBI ने FIR की कॉपी अलीपुर CJM कोर्ट को सौंप दी है।

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

कोलकाता रेप मर्डर केस में आज की तस्वीरें…

मुख्य आरोपी संजय रॉय की बाइक शनिवार को कोलकाता पुलिस ने जब्त कर ली। इसके बाद जांच के लिए सीबीआई ऑफिस भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी संजय रॉय की बाइक शनिवार को कोलकाता पुलिस ने जब्त कर ली। इसके बाद जांच के लिए सीबीआई ऑफिस भेज दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए CISF तैनात की गई है। CISF ने कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस की मदद करने के निर्देश मिले हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए CISF तैनात की गई है। CISF ने कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस की मदद करने के निर्देश मिले हैं।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने की CBI टीम से मुलाकात, बोले- जांच से संतुष्ट नहीं
रेजिडेंट डॉक्टरों के एक दल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों से शुक्रवार (24 अगस्त) को मुलाकात की। शनिवार को एक डॉक्टर ने कहा कि वे CBI की जांच और उससे जुड़े जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं। डॉ. किंजल ने कहा कि हमने सभी आरोपियों का पता लगाने के लिए डेडलाइन मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पॉसिबल नहीं है। वहां से भी हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमारी एकमात्र मांग न्याय है। कोर्ट ने CBI से 17 सितंबर तक रेप-मर्डर केस की जांच रिपोर्ट पेश करने कहा है।

पीड़ित परिवार बोला- पुलिस ने हमें गुमराह किया
पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को कहा- हमें CBI की जांच पर भरोसा है। पुलिस ने हमें गुमराह करने की कोशिश की थी। राज्य प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है। इतने गंभीर अपराध को एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता।

एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में पिता ने कहा- घटना को 14 दिन हो चुके हैं। लोगों को CBI पर भरोसा है। हमें भी है, लेकिन CBI ने अभी तक केस को सुलझाया नहीं है। टीम को तेजी से काम करने की जरूरत है। हमें हर बीतता दिन एक साल जैसा लगता है।

पीड़ित के पिता ने डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के भी बात कही। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में चल रही अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे।

पीड़ित की मां ने कहा- कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने जांच सही तरीके से नहीं की। वे बहुत जल्दबाजी में थे। हमें उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे रैकेट का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में 22 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स ने लाइव स्ट्रीमिंग देखी।

सुप्रीम कोर्ट में 22 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स ने लाइव स्ट्रीमिंग देखी।

CBI बोली- सेमिनार हॉल की चिटकनी टूटी थी CBI ने बताया कि अस्पताल के सेमिनार हॉल के दरवाजे की चिटकनी कुछ दिन से टूटी थी। यह सबको पता था। इसीलिए डॉक्टर रात 2 से 3 के बीच गई तो बंद नहीं कर पाईं। एक ड्यूटी डॉक्टर ने उसे सोते हुए भी देखा था।

CBI अब जांच कर रही है कि अपराध को बिना बाधा कैसे अंजाम दिया गया? क्या कोई व्यक्ति हॉल के बाहर से निगरानी कर रहा था? CBI यह भी जांच रही है कि सेमिनार हॉल से कोई चीख या शोर क्यों नहीं सुन सका।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन, अधीर की सिब्बल को सलाह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 23 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम पुलिस थाने का घेराव किया। भाजपा समर्थकों ने चिनसुरा, सिउरी, मिदनापुर और बांकुरा पुलिस थानों का भी घेराव किया। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल को ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस से हटने की सलाह दी है।

अधीर ने कहा, ‘मैं गुजारिश करूंगा कि वे केस से अलग हो जाएं। अपराधियों की तरफदारी न करें तो बेहतर है, क्योंकि वे कभी चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा सांसद हैं। इन सारी चीजों के मद्देनजर आपको केस से हट जाना चाहिए, यह मेरी आपसे रिक्वेस्ट है।’

कोलकाता रेप-मर्डर केस को सुसाइड बताने का प्लान कैसे बना

यह कोलकाता का आरजी कर अस्पताल है। इसी बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर बने सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी।

यह कोलकाता का आरजी कर अस्पताल है। इसी बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर बने सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी।

ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की इनसाइड स्टोरी जानने के लिए हम आरजी कर अस्पताल पहुंचे। सोर्स बताते हैं, ‘ये साफ नहीं था कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ है, लेकिन डेडबॉडी देखकर यह तय था कि ये मर्डर है। सुमित और द्वीपायन को खास जिम्मेदारी के साथ भेजा गया था। पढ़ें पूरी खबर…

CM ममता ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी- रोज 90 रेप हो रहे, सख्त कानून बनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता ने PM को लिखा कि देश में रोज दुष्कर्म के 90 मामले सामने आते हैं। इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए। जरूरी है कि केंद्र सरकार एक कड़ा कानून बनाए, जिसमें इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान हो। ​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

यह खबर भी पढ़ें…

भास्कर एक्सप्लेनर- कोलकाता रेप-मर्डर में क्या कोई और भी शामिल, 6 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर करने के आरोपी संजय रॉय समेत 6 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पीड़ित के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…