कोलकाता रेप-मर्डर केस – भाजपा का आज बंगाल बंद: राज्य सरकार का आदेश, सरकारी कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, नहीं तो कटेगा वेतन

कोलकाता4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
27 अगस्त को कोलकाता में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी। - Dainik Bhaskar

27 अगस्त को कोलकाता में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर भाजपा ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। भाजपा का यह बंद करीब 100 प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेने के खिलाफ है।

दरअसल 27 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए थे। छात्रों की मांग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की थी। प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान 100 से ज्यादा छात्र, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

नबन्ना, पश्चिम बंगाल सरकार का अस्थाई सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। राइटर्स बिल्डिंग स्थित सचिवालय का अभी रेनोवेशन चल रहा है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की बॉडी मिली। इसके बाद देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कैंसिल कर दी। हालांकि प्रदर्शन का दौर जारी है।

बंगाल सरकार बोली- ड्यूटी पर नहीं आए कर्मचारी तो कटेगा वेतन
भाजपा के बंगाल बंद को लेकर राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा गया कि, 28 अगस्त को किसी भी सरकारी कर्मचारी को आकस्मिक छुट्टी नहीं दी जाएगी। न ही पूरे दिन के लिए किसी की छुट्टी अप्रूव होगी। जो कर्मचारी 27 अगस्त को छुट्टी पर थे, उन्हें 28 अगस्त को ड्यूटी पर लौटना होगा। इसके बावजूद कोई छुट्टी पर रहता है तो उसकी एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।

TMC का आरोप- छात्रों को भड़काने की साजिश BJP ने की
तृणमूल कांग्रेस ने रैली को माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। TMC ने कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल के भाजपा नेताओं को हिंसा भड़काने की योजना बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाए गए लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं…