कोलकाता रेप-मर्डर केस, आज TMC-भाजपा का प्रदर्शन: BJP महिला आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी; बंगाल गवर्नर अमित शाह से मिलेंगे

कोलकाता7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोलकाता में 27 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया था। - Dainik Bhaskar

कोलकाता में 27 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया गया था।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज शुक्रवार (30 अगस्त) को TMC और भाजपा, दोनों विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा ‘ताला लगाओ अभियान’ के तहत राज्य महिला आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि महिला मोर्चा आयोग के ऑफिस पर ताला लगाएगी।

TMC छात्र संघ के समर्थक राज्य के सभी कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी केंद्र से आरोपियों के लिए मृत्युदंड का कानून पारित करने की मांग कर रही है। TMC ने 31 अगस्त को राज्य के सभी ब्लॉक में धरना देने का ऐलान भी किया है।

दूसरी तरफ, राज्य में तनाव को लेकर बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे हैं। वे आज दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। एक सप्ताह के भीतर आनंद बोस का यह दूसरा दिल्ली दौरा है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। उनका शव सेमिनार हॉल में मिला था। उनकी गर्दन टूटी हुई थी। मुंह, आंखों और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा 29 अगस्त से एक हफ्ते का धरना-प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी एस्प्लेनेड में पार्टी कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा 29 अगस्त से एक हफ्ते का धरना-प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी एस्प्लेनेड में पार्टी कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।

भाजपा ने 28 अगस्त को बंगाल बंद बुलाया था
कोलकाता रेप-मर्डर केस में भाजपा ने 28 अगस्त को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया था। भाजपा 27 अगस्त को कोलकाता में छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लेने का विरोध कर रही थी। बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। कई नेताओं-वर्कर्स को हिरासत में लिया गया।

तस्वीर उत्तर 24 परगना के भाटपारा की है। इसमें हमलावर भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग करते दिख रहे हैं।

तस्वीर उत्तर 24 परगना के भाटपारा की है। इसमें हमलावर भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग करते दिख रहे हैं।

नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर फायरिंग हुई। प्रियंगु ने बताया- TMC के लगभग 50-60 लोगों ने हमला किया। गाड़ी पर 6-7 राउंड फायरिंग की और बम फेंके गए। ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी। नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। TMC समर्थकों ने भाजपाइयों पर लाठी-डंडे से हमला किया। बनगांव और बारासात दक्षिण में ट्रेनें रोकी गईं।

CBI की जांच जारी, आरोपी ने जुर्म कबूल किया
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में CBI की जांच जारी है। पुलिस के बाद 14 अगस्त को ये केस CBI को हैंडओवर कर दिया गया था। 23 अगस्त को अदालत ने संजय सहित 7 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दी थी। इसमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, एक वॉलंटियर शामिल हैं।

मुख्य आरोपी संजय रॉय ने 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना अपना जुर्म कबूल लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। पुलिस कस्टडी में भी संजय ने रेप और मर्डर की बात स्वीकार की थी। संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया था।

इसके अलावा 26 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का फिर पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इसमें घोष ने CBI को कौन सी बातें बताईं, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। CBI ने कोलकाता की एक अदालत से ASI अनूप दत्ता पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की परमिशन मांगी है। इसमें पता लगाया जाएगा कि क्या दत्ता ने क्राइम को छिपाने में मुख्य आरोपी संजय रॉय की मदद की थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

कोलकाता रेप विक्टिम के घर 3 कॉल किए गए थे, AUDIO सामने आए; अस्पताल स्टाफ ने पिता से कहा- बेटी ने सुसाइड कर लिया

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज की तरफ से ट्रेनी डॉक्टर के पेरेंट्स को बताया गया था उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर, राष्ट्रपति बोलीं- बस बहुत हुआ, मैं निराश और डरी हुई हूं

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के 20 दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला बयान आया है। उन्होंने कहा, मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। अब बहुत हो चुका। समाज को ऐसी घटनाओं को भूलने की खराब आदत है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…