केसी त्यागी बोले- कांग्रेस के कारण JDU ने I.N.D.I.A छोड़ा: प्रशांत किशोर ने कहा- मोदी-शाह भी नीतीश जितने ही पलटूमार हैं

  • Hindi News
  • National
  • JDU Spokesperson KC Tyagi Said JDU Left INDIA Alliance Because Of Congress

पटना44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिहार में रविवार को हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर JDU नेता केसी त्यागी और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रियाएं दी। - Dainik Bhaskar

बिहार में रविवार को हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर JDU नेता केसी त्यागी और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रियाएं दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह महागठबंधन की सरकार गिराई और शाम को NDA के साथ शामिल होकर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ I.N.D.I.A से भी JDU बाहर हो गई है। JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के कारण JDU ने I.N.D.I.A छोड़ा।

केसी त्यागी ने कहा- कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व करना चाहती थी। कांग्रेस ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मिलकर साजिश रची और I.N.D.I.A की मीटिंग में खड़गे को PM पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस सीट शेयरिंग के मुद्दे को भी लटका रही थी। हम बार-बार कह रहे थे कि सीट शेयरिंग पर तत्काल सहमति बननी चाहिए। हम समझ गए थे कि I.N.D.I.A के पास भाजपा से लड़ने का कोई प्लान नहीं है।

उधर, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश के NDA में मिलने को लेकर कहा- मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि नीतीश किसी भी समय पलट सकते हैं। यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। लेकिन आज के घटनाक्रम ने बता दिया कि बिहार में सब पलटूमार है। अमित शाह, नरेंद्र मोदी और भाजपा वाले भी नीतीश जितने ही पलटूमार हैं।

केसी त्यागी अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं- कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जेडीयू के केसी त्यागी के बयान का जवाब दिया। त्यागी ने जेडीयू के I.N.D.I.A छोड़ने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। खेड़ा ने ये भी कहा कि केसी त्यागी मेरे बडे़ भाई जैसे हैं। वे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। आप अभी उनसे कहें कि नीतीश कुमार ने फिर से दल बदल लिया, वे अपनी स्क्रिप्ट बदल लेंगे।

नीतीश कुमार के साथ 2 डिप्टी CM ने भी शपथ ली
नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।​​​​​​​ नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

तेजस्वी यादव बोले- खेला तो अब होगा
नीतीश के NDA में शामिल होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- अभी तो खेल शुरू हुआ है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। मैंने राजधर्म का पालन किया है। नीतीश कुमार पहले भी आदरणीय थे और आगे भी रहेंगे।​​​​​​​ हमारी 17 महीने की सरकार में ऐतिहासिक काम हुआ है। हमने बिहार में नौकरी देने का काम किया। पूरी खबर पढ़ें…

यह खबर भी पढ़ें…

नीतीश की वापसी हुई, लेकिन चिराग-मांझी अड़े: LJP का लोकसभा सीटों पर समझौते से इनकार; मांझी भी 6 सीटें मांग रहे

नीतीश कुमार की NDA में वापसी कराने के बाद अब BJP बिहार में अपनी सहयोगी पार्टियों को साधने में जुटी है। 27 जनवरी, यानी बीते शनिवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान चिराग ने नीतीश को लेकर अपनी राय रखी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…