केजरीवाल बोले- PM ने ऑपरेशन झाड़ू लॉन्च किया: AAP नेताओं को गिरफ्तार करेंगे, अकाउंट फ्रीज करेंगे, पार्टी दफ्तर बंद कराएंगे

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal BJP Office Protest LIVE Update; PM Modi Aam Aadmi Party | Delhi Liquor Policy Scam

नई दिल्ली9 घंटे पहलेलेखक: शिवांगी सक्सेना

  • कॉपी लिंक
BJP ऑफिस पहुंचने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी की और जमीन पर बैठ गए। - Dainik Bhaskar

BJP ऑफिस पहुंचने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी की और जमीन पर बैठ गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को AAP सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के लिए मार्च किया।

वे दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस पहुंचे और आधे घंटे बाद पार्टी नेताओं के साथ 800 मीटर दूर भाजपा हेडक्वार्टर की ओर कूच कर गए।

हालांकि प्रदर्शन किसी बड़े नेता की गिरफ्तारी के बिना करीब 1:30 बजे खत्म हो गया। पुलिस ने कुछ AAP समर्थकों को हिरासत में लिया, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भाजपा ऑफिस के बाहर धारा 144 लगा दी गई थी। साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने 18 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी अपने PA बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद वीडियो जारी कर भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन की घोषणा की थी।

उन्होंने आज कहा- भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा- पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा।

उधर, AAP के प्रदर्शन के बीच स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कभी निर्भया के लिए इंसाफ मांगने वाले अब आरोपी (बिभव कुमार) का साथ दे रहे हैं।

अपडेट्स

08:41 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने पूछा- स्वाति मालीवाल केस पर चुप क्यों हैं केजरीवाल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा- AAP के जो नेता भ्रष्टाचार के लिए जेल जा रहे हैं उन्हें जेल भेजने का निर्णय कोर्ट का है। अरविंद केजरीवाल के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। मैं बस उनसे इतना पूछता हूं कि वे स्वाति मालीवाल के मामले पर चुप क्यों हैं?

08:15 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

AAP का प्रदर्शन खत्म, ऑफिस के बाहर से बैरिकेडिंग हटाई गई, ट्रैफिक बहाल

दिल्ली से भास्कर रिपोर्टर शिवांगी सक्सेना की रिपोर्ट…

08:10 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

CM केजरीवाल अपने घर पहुंचे

आम आदमी का प्रदर्शन खत्म होने के बाद CM केजरीवाल अपने घर पहुंच गए हैं। जहां दिल्ली पुलिस स्वाती मालीवाल से मारपीट के केस में उनके घर के CCTV फुटेज और DVR की कॉपी लेने गई है।

07:54 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

DCP सेंट्रल बोले- हमने AAP कार्यकर्ताओं को तितर-बितर होने कहा है

AAP के विरोध पर डीसीपी दिल्ली सेंट्रल, हर्ष वर्धन मंडावा ने कहा कि हमने उन्हें रोका क्योंकि CrPC की धारा 144 लागू हो गई है और हमने उन्हें तितर-बितर होने के लिए कहा, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की है।

07:48 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

BJP ऑफिस से 800 मीटर दूर किया रोके गए AAP कार्यकर्ता

AAP ऑफिस से भास्कर रिपोर्टर शिवांगी सक्सेना की रिपोर्ट

07:32 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे

सांसद संजय सिंह बाकी पार्टी नेताओं के साथ BJP ऑफिस जाने वाले रास्ते पर रोके गए हैं। यहां सभी नारेबाजी कर रहे हैं।

07:22 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी का मार्च शुरू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय से BJP हेडक्वॉर्टर के लिए रवाना हो गए हैं।

07:13 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा ऑफिस के बाहर सुरक्षा सख्त

07:06 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा ऑफिस के बाहर से भास्कर रिपोर्टर शिवांगी सक्सेना की रिपोर्ट

06:51 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हम गिरफ्तार हुए तो, कल पंजाब CM गिरफ्तारी देंगे

मैंने भगवंत मान को आने से रोक दिया, उनसे कहा है कि अगर आज ये हमें गिरफ्तार कर लेते हैं तो कल आप आ जाना गिरफ्तारी देने।

06:50 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हम पर बजरंगबली का हाथ, हमें देश ठीक करना है

आगे बहुत बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं। उनके लिए आप तैयार रहना। एक चीज याद रखना, जितनी चुनौतियां पहले आईं और उसमें आराम से हम निकल आए। ये किसी चमत्कार से कम नहीं हे। ये ऊपर वाले का हाथ है, बजरंगबली का हाथ है। नहीं तो हम खत्म हो गए होते। हम उन सभी चुनौतियों से निकल जाएंगे क्योंकि हमारी नियत साफ है, हम देश ठीक करना चाहते हैं। मैं 50 दिन जेल में रहा और मैंने उस समय का पूरा सदुपयोग किया। इस दौरान मैंने 2 बार गीता और 1 बार रामायण पढ़ी।

06:49 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हम भाजपा कार्यालय कूच करेंगे, जहां रोकेंगे वहीं रुक जाएंगे

आप देख लीजिए कि आज पार्टी का विनाश होता है या आगे बढ़ती है। आज हम यहां से चलेंगे। कोई शोर नहीं। हमें जहां रोकेंगे वहीं बैठ जाएंगे। आधा घंटा बैठेंगे, अगर आज वो हमें गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी।

06:48 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कल मेरे पीए को अरेस्ट कर लिया, राघव और सौरभ को भी अरेस्ट करेंगे

अब ये हमारे नेताओं मनीष, सत्येंद्र, संजय को पकड़ लिया। कल मेरे पीए को अरेस्ट कर लिया। अब कह रहे राघव को अरेस्ट करेंगे, सौरभ को आतिशी को अरेस्ट करेंगे। आज हम सब इकट्‌ठे हैं। हम कोई डरने वाले नहीं हैं। आज हम सभी आपके पास BJP मुख्यालय आ जाते हैं, आप हम सभी को गिरफ्तार कर लो।

06:47 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

PM कहते हैं- केजरीवाल खालिस्तानी आतंकी है

2022 में पंजाब चुनाव से 3 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर की रैली में कहा था कि अरविंद केजरीवाल एक खलिस्तानी आतंकवादी है, खालिस्तान बना कर वहां का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

जब हम ऐसी वाहियात बात प्रधानमंत्री के मुंह से सुनते हैं तो दया आती है। ये हमारे देश के पीएम हैं। ये आने वाले 10 -15 दिन में किसी भी हद तक जा सकते हैं। नीचता तक जा सकते हैं।

अभी देखना 10 दिन में ये कैसी-कैसी मनगढ़ंत- झूठी बातें लेकर आएंगे, आप बस सतर्क रहना। आम आदमी का हर नेता आग में जलकर आया है। भ्रष्टाचारी को हम खुद निकाल देते हैं।

06:46 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

जब से हम सत्ता में आए हम पर कई घोटालों के आरोप लगाए

हमने ये सब किया, इनकी सरकार नहीं कर पा रही। उनके पास पैसा ही नहीं। हमने पैसा बचा-बचाकर ये काम करवाए। आम आदमी पार्टी एक विचार है, इसके नेताओं को अरेस्ट कर लोगे, इसके विचार को कैसे रोकोगे। ये ऐसा विचार है जिसका विनाश नहीं किया जा सकता है। ये फैलता जा रहा है। आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे ये भारत मां हजार केजरीवाल पैदा कर देगी। जब से हम सत्ता में आए हम पर कई घोटालों के आरोप लगाए। अब कहते हैं कोई शराब घोटाला हो गया। जनता पूछ रही है कि कहां गया ये पैसा। खुद जाकर सुप्रीम कोर्ट में कह रहे हैं कि पैसे की रिकवरी नहीं हुई है।

06:43 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

चुनाव के बाद AAP के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे

इसके पहले कि आम आदमी पार्टी BJP के लिए चुनौती बने उसके लिए इसे कुचल देना जरूरी है। इसलिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है और AAP के नेताओं को अरेस्ट किया जाएगा। ED के वकील ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव के बाद हमारे अकाउंट फ्रीज करेंगे। बाद में दफ्तर खाली करवाएंगे। उन्होंने 3 प्लान बनाए हैं। उन्हें लगता है कि वे हमें ऐसे खत्म कर देंगे। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, जैसे काम हमने दिल्ली पंजाब में किए है वैसे 75 साल में किसी ने नहीं किए। ये विचारधारा कि सरकार ईमानदारी से ऐसे भी चल सकती है ये देश में तेजी से फैल रही है। दिल्ली पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। गरीब बच्चों को शिक्षा मिलने लगी तो मोदी जी को लगा कि इनको रोको। मनीष को गिरफ्तार करो। हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले ,स्कूल खोले। मोदी जी ये नहीं कर पा रहे । इसलिए उन लोगों ने कहा कि केजरीवाल को रोको।

06:39 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- इन्होंने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू

आज यहां पर आए सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद और आम आदमी के पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा नमस्कार। आज हमारी पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद हैं। हमें आज यहां क्यों आना पड़ा मैं वो बताना चाहूंगा। प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से कुचलने का इरादा बनाया है। इन्होंने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू। मुझे कैसे पता चला। बहुत से लोग पीएम से मिलने जाते हैं, उनमें से कुछ हमें जानते हैं। उन्होंने ही बताया कि पीएम ने छूटते ही हमारी बात की और कहा कि आम आदमी वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ये पीएम के शब्द हैं। मोदी जी का कहना है कि इनके कामों की चर्चा पूरे देश में होने लगी है। आने वाले समय में ये पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है। इसलिए उनका मानना है कि इस पार्टी को खत्म कर दिया जाए।

06:36 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल AAP ऑफिस पहुंचे

06:35 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

राघव चड्‌ढा AAP कार्यालय पहुंचे

06:34 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

AAP पार्टी ऑफिस से LIVE वीडियो देखें…

06:22 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

जो पार्टी निर्भया के लिए इंसाफ मांगती थी, आज आरोपी का साथ दे रही- स्वाति

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने वाली AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा- जो पार्टी कभी निर्भया के लिए इंसाफ मांगती थी, आज वो उस आरोपी का साथ दे रही है, जिसने मेरे साथ मारपीट की। अगर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां होते तो मेरे लिए चीजें इतनी खराब ना होतीं।

06:20 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने BJP हेडक्वॉर्टर जा रहे आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

आम आदमी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

06:10 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल BJP हेडक्वॉर्टर रवाना, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने आवास से निकल चुके हैं।

06:04 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

आतिशी का आरोप- दिल्ली पुलिस BJP के निर्देश पर चल रही

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि स्वाति मालीवाल का यह पूरा मामला बीजेपी की साजिश है। स्वाति मालीवाल को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि उनके खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) में केस है। उनके खिलाफ अवैध भर्ती मामले में मामला दर्ज किया गया है और वह दोषी ठहराए जाने के करीब हैं। स्वाति मालीवाल द्वारा सीएम आवास की सुरक्षा में सेंध लगाने और घुसपैठ करने के मामले में बिभव कुमार की शिकायत पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस बीजेपी के निर्देश पर काम कर रही है।

05:52 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर बैरिकेडिंग हुई, धारा 144 भी लागू

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की घोषणा के चलते दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग चल रही है। यहां बड़ी तादाद में पुलिस तैनात है।

05:47 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

आप नेता सौरभ भारद्वाज बोले- हमें दिल्ली पुलिस से कोई उम्मीद नहीं

सौरभ भारद्वाज ने कहा- हम दिल्ली पुलिस से क्या उम्मीद कर सकते हैं? वे केंद्र सरकार का काम कर रहे हैं और अगर वे उनके आदेशों का पालन नहीं करते हैं, तो या तो उनका तबादला कर दिया जाएगा या उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा या उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाएंगे।

04:45 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस बोली- प्रदर्शन की परमिशन नहीं मांगी

आम आदमी के BJP हेडक्वॉर्टर जाने के ऐलान पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि पार्टी की तरफ से ऐसी कोई परमिशन नहीं मांगी गई है। इसलिए उन्हें भाजपा हेडक्वॉर्टर की ओर मार्च करने नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भी X पोस्ट में कहा है कि अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा।

04:41 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

AAP के प्रदर्शन से पहले BJP हेडक्वॉर्टर की सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के को लेकर भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

04:38 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

PA की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल बोले- BJP हेडक्वॉर्टर जाएंगे AAP नेता

CM केजरीवाल बिभव के अरेस्ट होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘किस तरह से आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं ये (भाजपा) लोग। हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे PA (बिभव कुमार) को जेल में डाल दिया। अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे। राघव चड्ढा अभी-अभी लंदन से लौटे हैं। कह रहे हैं कि थोड़े दिन में सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे। आतिशी को भी जेल में डालेंगे।’

केजरीवाल की पूरी स्पीच…

  • ‘मैं सोच रहा था कि ये लोग हम सबको जेल में क्यों डालेंगे। हमारा कसूर क्या है। हमारा कसूर ये है कि हमने गरीब बच्चों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध किया है। सरकारी स्कूल शानदार बनाए हैं। ये नहीं बना सके। इसलिए ये लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे। इसलिए ये मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों को रोकना चाहते हैं।’
  • ‘हमारा कसूर ये है कि पहले दिल्ली में 10-10 घंटे बिजली का पावर कट लगता था, हमने 24 घंटे बिजली दी। ये उस बिजली को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी। ये दिल्लीवालों की फ्री बिजली रोकना चाहते हैं, क्योंकि ये इनके बस की बात नहीं है।’
  • ‘मैं प्रधानमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि आप ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो, कभी एक को जेल में डालते हो, कभी मनीष सिसोदिया को जेल में डालते हो, कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालते हो, कभी संजय सिंह को। कल (रविवार) मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं सांसदों, विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हो, डाल दो। एक साथ जेल में डाल दीजिए।
  • ‘आपको लगता है कि आप आम आदमी के नेताओं को जेल में डालकर आप हमारी पार्टी को क्रश कर देंगे, ऐसे आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है। आप जितना आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालेंगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा। कल 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिसको आपको जेल में डालना है, डाल दीजिए।’

04:35 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट में लिखा- वीडियो से छेड़छाड़ हुई

बिभव की गिरफ्तारी के बाद मालीवाल ने शनिवार रात सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि बिभव ने उन्हें थप्पड़ और लातें मारीं। क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए दिल्ली पुलिस आज बिभव को सीएम हाउस ले जा सकती है। पुलिस 17 मई को स्वाति मालीवाल को सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई थी।

04:33 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

बिभव कुमार गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल असिस्टेंट बिभव कुमार को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बिभव को शनिवार शाम 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया था। देर रात उन्हें अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी। दिल्ली पुलिस की ओर से एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव ने बिभव की कस्टडी पर दलीलें दीं। बिभव को 23 मई को अदालत में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

04:30 AM19 मई 2024

  • कॉपी लिंक

स्वाति मालीवाल मारपीट केस में अब तक क्या हुआ

खबरें और भी हैं…