केजरीवाल की शराब नीति से दुखी हुए अन्ना: लिखा- उनकी कथनी-करनी में अंतर; बाड़ेबंदी के लिए स्पेशल फ्लाइट से रायपुर पहुंचे सोरेन के MLA

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Hemant Soren, Jharkhand Hindu Girl Murder Case, Ghulam Nabi Azad Party

6 घंटे पहलेलेखक: शिव प्रताप गुप्ता, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,

अन्ना हजारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दुखी हैं। उन्होंने एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा है कि केजरीवाल की शराब नीति लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है। लोग सत्ता के लिए पैसे और पैसे के लिए सत्ता के घेरे में फंस गए हैं।

उधर, झारखंड में सियासी संकट अभी भी चल रहा है। मंगलवार को UPA विधायकों को एयरलिफ्ट किया गया है। वजह यह है कि सोरेन सरकार को डर है कि कहीं विधायक तोड़ न लिए जाएं। इसलिए उन्हें रायपुर के एक रिजॉर्ट में रखा गया है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार के दौरे पर रहेंगे।
  • दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-हांगकांग के बीच मैच खेला जाएगा।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. अन्ना हजारे की CM केजरीवाल को चिट्‌ठी, लिखा- आपकी शराब नीति से दुखी हूं

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की नई शराब नीति पर अन्ना हजारे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने केजरीवाल को संबोधित करते हुए लिखा- कई दिनों से दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उनसे मैं दुखी हूं। हमें महाराष्ट्र की तरह शराब नीति की उम्मीद थी, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर

2. रांची से UPA के 32 MLA रायपुर एयरलिफ्ट, रिजॉर्ट दो दिनों के लिए बुक
झारखंड में सियासी संकट के बीच UPA के विधायकों को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। कांग्रेस-JMM और RJD के 32 विधायकों को रांची से इंडिगो के विशेष विमान से रायपुर लाया गया। विधायकों को 3 बसों में बैठाकर नवा रायपुर के मेफेयर रिजार्ट ले जाया गया। रिजार्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसे 2 दिनों के लिए बुक किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

3. रिटायर्ड IAS की पत्नी ने की दिव्यांग से दरिंदगी, गर्म तवे से जलाती थी
रांची में 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसे आठ साल से एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने घर में कैद करके रखा था। दिव्यांग को रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल, उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4. गुजरात दंगों के 9 में से 8 केस बंद, सीतलवाड़ को राहत के लिए अपील की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के 9 में से 8 केस बंद करने का आदेश दिया है। इन सभी मामलों से जुड़ी कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित थीं। CJI जस्टिस यूयू ललित की तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को कहा कि इतना समय गुजरने के बाद इन मामलों पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है। वहीं, एक अन्य मामले में कोर्ट ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को राहत के लिए अपील करने की इजाजत दे दी। पढ़ें पूरी खबर

5. दुनिया के तीसरे अमीर बने अडाणी, केवल मस्क और बेजोस से पीछे

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी करीब 11 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ है। अब वो रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे हैं। पढ़ें पूरी खबर

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. ईरान में बेटी से मां को फांसी दिलाई: 19 साल की बेटी 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही; कानून के तहत दी गई सजा पढ़ें पूरी खबर
  2. महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित: मुंबई दूसरे और बेंगलुरु तीसरे नंबर पर; राजधानी में अपराध के मामले 40% बढ़े पढ़ें पूरी खबर
  3. CBI ने सिसोदिया के लॉकर खंगाले: 45 मिनट तलाशी; डिप्टी CM बोले- जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिला, PM ने जांच कराई पढ़ें पूरी खबर
  4. वडोदरा में गणेश स्थापना जुलूस के दौरान पथराव:मामूली बात पर हुई कहासुनी, पत्थर मारा तो दूसरे समुदाय के शख्स को लगा पढ़ें पूरी खबर
  5. ‘मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध’:राजनाथ बोले- 22 हजार भारतीय छात्रों को निकाला गया था, ऐसा कभी न हुआ है न होगा पढ़ें पूरी खबर

खबर लेकिन कुछ हटके…
दुबई का सबसे महंगा विला अब अंबानी का, घर से जुड़ा है 70 मीटर का प्राइवेट बीच

दुबई का सबसे महंगा विला मुकेश अंबानी ने खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए 640 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यहां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी रहेंगे। पाम जुमेराह आइलैंड पर बना ये आलीशान विला कुछ मामलों में उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया से भी आगे है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

यह तस्वीर पटना की है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बेघर हुए लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह भी नसीब नहीं है, इसलिए यह खुले आसमान के नीचे ही रह रहे हैं। खुले में ही इन्हें खाना बनाना पड़ रहा है। सिर्फ पटना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के बनारस, प्रयागराज, मिर्जापुर आदि जिलों में भी बाढ़ के बाद यही हाल है।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
31 अगस्त के दिन तीन प्रमुख घटनाएं हुईं। साल 1881 में अमेरिका में पहली बार टेनिस टूर्नामेंट खेला गया था। आज ही के दिन थॉमस एडिसन को मूवी प्रोजेक्टर के अग्रदूत किनेटोस्कोप के लिए एक पेटेंट दिया गया था। इसके अलावा, साल 2005 में ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

वृष और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जानिए, आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…