किसानों की आज 11 बजे दिल्ली कूच: पोकलेन मशीन लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे; पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए, बॉर्डर सील – Ambala News

अंबाला1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग उखाड़ने के लिए किसान JCB, हाईड्रोलिक क्रेन और बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन लेकर पहुंच रहे हैं। - Dainik Bhaskar

हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग उखाड़ने के लिए किसान JCB, हाईड्रोलिक क्रेन और बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन लेकर पहुंच रहे हैं।

पंजाब के किसान आज (बुधवार) सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसानों का मुख्य काफिला पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसेंगे। यहां से वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ जाएंगे।

किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर पर