कल सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA: पीएम ने नीतीश-नायडू को फोन किया; राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू

  • Hindi News
  • National
  • Election Results 2024 LIVE Update; UP Rajasthan Maharashtra | MP Haryana Karnataka West Bengal Bihar Delhi BJP Congress JDU RJD SP AAP Winner Candidate List

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। 542 सीटों में से NDA को 292, I.N.D.I.A को 233 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा 272 के बहुमत आंकड़े को पार नहीं कर पाई, लेकिन NDA को बहुमत मिल गया है। 2014 में भाजपा को 278 और 2019 में 303 सीटें मिली थीं।

इस बीच अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। NDA बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। उसने अपने घटकदलों की बुधवार को बैठक बुलाई है। पीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिए बुलाया है।

उधर, राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आम लोगों के लिए 9 जून तक इसे बंद कर दिया गया है।

उधर, I.N.D.I.A गठबंधन की भी दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसमें अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा को 240, कांग्रेस को 99, सपा को 37, टीएमसी को 29, डीएमके को 22, टीडीपी को 16, जेडीयू को 12, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिली हैं।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

राज्यवार नतीजे सिर्फ एक टेबल में: भाजपा के अनुराग ठाकुर और मंजू शर्मा जीते; जालंधर से पूर्व CM चन्नी की जीत; उद्धव गुट ने भी खाता खोला

अपडेट्स

06:05 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के कार्टूनिस्ट संदीप पाल की नजर से लोकसभा रिजल्ट

04:20 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह ने कहा- ये हमारे काम की जीत है

03:17 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब सौ करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया। हमारे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया।

03:08 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- मेरे बस में होता तो मैं दोनों ही जगह का सांसद बने रहता

03:05 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

02:52 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद

राष्ट्रपति भवन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि आगामी नए मंत्रिमंडल की सेरेमनी के लिए 5 से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन ( सर्किट-1) आम लोगों के लिए बंद कर किया है।

02:16 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी कैबिनेट की बैठक कल, राष्ट्रपति को इस्तीफा सौपेंगे

बुधवार सुबह 11.30 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बताया गया है कि मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

02:09 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

BJP मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, जश्न का माहौल

02:06 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

01:53 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

डिंपल यादव ने यूपी की मैनपुरी सीट से जीत दर्ज की

01:37 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

देश भर में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

  • तेलंगाना की मेडक सीट से BJP के माधवनेनी रघुनंदन राव जीत गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश की ओनला सीट से सपा के नीरज मौर्य जीते हैं। चंदौली सीट से सपा के ही बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है।
  • केरल में अलथुर सीट से CPI-M पार्टी से के राधाकृष्ण जीत गए हें।
  • पंजाब के होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजकुमार छब्बेबाल जीत गए हैं।
  • महाराष्ट्र में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से BJP के नारायण राणे जीते हैं।
  • उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर से BJP के डॉ. महेश शर्मा जीते हैं।
  • गोंडा सीट से BJP के कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत दर्ज की है।
  • डोमरियागंज सीट से BJP के जगदंबिका पाल ने जीत हासिल की है।
  • बिहार के पश्चिम चंपारण से BJP के डॉ. संजय जायसवाल ने जीत हासिल की है।
  • गुजरात की अमरेली सीट से BJP के भरतभाई सुतारिया और आणंद सीट से BJP के मितेश पटेल जीत गए हैं।
  • दाहोद सीट से BJP के जसवंत सिंह भाभोर जीते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा सीट भी BJP ने जीत ली है। यहां से डॉ. राजीव भाद्वाज ने जीत दर्ज की है।
  • मध्यप्रदेश में रीवा सीट से BJP के जर्नादन मिश्रा जीत गए हैं।
  • राजस्थान की जोधपुर सीट से BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत जीत गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सीट से BJP के रविकिशन और देवरिया सीट से BJP के शशांक मणि जीत गए हैं।

01:28 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सोनिया, राहुल, प्रियंका, खड़गे ने विक्ट्री साइन दिखाया

01:25 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

ममता ने कहा- मुझे खुशी है कि पीएम मोदी को बहुमत नहीं मिला

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने विश्वसनीयता खो दी है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार वे 400 सीटें पार करेंगे।’

01:08 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

01:04 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा की कलम से

12:58 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुनिए

12:41 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- मोदी की ये नैतिक हार है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी के गिरे जनाधार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह मोदी की नैतिक हार है।

12:27 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा कि पीएम ने जैसा कैंपेन किया, वो इतिहास में याद रखा जाएगा

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से हमने लोगों की समस्याएं समझीं। कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। हमारे खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया।

हमारा कैंपेन पॉजिटिव था। हमने महंगाई बेरोजारी, मजदूरों की समस्याओं को मुददा बनाया। इसलिए लोग हमसे जुड़े। पीएम ने जैसा कैंपेन किया, वो इतिहास में याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में मोदी ने जो झूठ फैलाया उसे जनता ने समझ लिया।

12:09 PM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, प्रियंका भी साथ

11:52 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी वाराणसी से जीते, उत्तर मध्य मुंबई सीट से मशहूर वकील उज्ज्वल निगम हारे

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, अब तक भाजपा के 21, कांग्रेस के 4, जनता दल के 2, शिवा सेना (उद्धव ठाकरे) के 1, आम आदमी पार्टी के 1 उम्मीदवार जीत चुके हैं।

  • पीएम मोदी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से जीत गए हैं।
  • उत्तर मध्य मुंबई सीट से मुबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने मशहूर वकील उज्ज्वल निगम को हरा दिया है।
  • गुजरात के महेसाणा सीट से हरिभाई पटेल को 686406 वोट मिले और 328046 वोट से जीते।
  • अहमदाबाद पूर्व सीट से हसमुखभाई पटेल (एच.एस.पटेल) को 770459 वोट मिले और 461755 वोट से जीते।
  • अहमदाबाद पश्चिम सीट से दिनेशभाई मकवाना (वकील) को 611704 वोट मिले और 286437 वोट से जीते.
  • जूनागढ़ से चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई 584049 को वोट मिले और 135494 वोट से जीते.
  • विदिशा सीट से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोट से जीते।
  • इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी जीते।
  • जालंधर सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जीते।
  • कर्नाटक की मान्डया सीट से जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने जीत दर्ज की।
  • महाराष्ट्र में रायगढ़ सीट से NCP के सुनील तटकरे जीत गए हैं।
  • राजस्थान में भीलवाड़ा सीट से BJP के दामोदर अग्रवाल जीत गए हैं।
  • राजस्थान में करौली धौलपुर सीट से कांग्रेस के भजन लाल जाटव जीत गए हैं।
  • यूपी की सीतापुर सीट से कांग्रेस के राकेश राठौर जीत गए हैं।
  • कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ सीट से विश्वेश्वर हेगड़े, उडुपी चिकमंगलूर सीट से कोटा श्रीनिवास चुनाव जीत गए हैं। दोनों BJP के कैंडिडेट हैं।
  • कर्नाटक में मैसूर सीट से BJP के यदुवीर कृष्णदत्ता वाडियार और चिकबल्लापुर से BJP के डॉ. के सुधाकर चुनाव जीत गए हैं।
  • गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। जीत का अंतर 7.44 लाख है।

11:25 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

भास्कर के कार्टूनिस्ट की नजर से इलेक्शन रिजल्ट

11:04 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेताओं ने ईसी से मुलाकात की, कहा- EC की वेबसाइट पर अपडेशन देरी से हो रहा

EC से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया, ‘हमें राज्य इकाइयों और उम्मीदवारों से रिपोर्ट मिली कि दोपहर 2:30 बजे के बाद EC की वेबसाइट पर अपडेशन में देरी हो रही है। हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। हमने सिर्फ अपडेट उपलब्ध कराने को कहा है। चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी है और कहा है कि वे अपडेट में किसी भी तरह की देरी नहीं होने देंगे।’

10:48 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

चिराग पासवान बोले- तीसरी बार पीएम बनने के लिए पीएम मोदी को बधाई

10:44 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इंदौर लोकसभा सीट पर 3 रिकॉर्ड टूटे; देश में सबसे बड़ी जीत, सबसे ज्यादा वोट NOTA को

भाजपा प्रत्याशी सांसद शंकर लालवानी को 12 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे। यानी बीजेपी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरा, जीत के अंतर का। उन्होंने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 1008077 हो गया है। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। तीसरा नोटा का है। जिसे पहली बार देश में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक ये रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। पढ़ें पूरी खबर…

10:34 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल 49 हजार वोटों से पीछे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल 49229 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 552490 वोट मिल चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे अब तक 601719 वोट हासिल कर चुके हैं।

10:30 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पंजाब: हरसिमरत कौर ने मान के मंत्री को हराया

बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने पंजाब की AAP सरकार के मंत्री गुरमीत खुडि्डयां को हराया।

10:25 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया

LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया। पार्टी के पांचों उम्मीदवार बिहार में बढ़त बनाए हुए हैं।

10:07 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी: अयोध्या से भाजपा पीछे

अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 24636 वोट से पीछे चल रहे हैं। लल्लू सिंह को अब तक 350264 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अवधेश प्रसाद को 374900 वोट मिले हैं।

09:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी और मल्लिकाजुर्न खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5 बजे

राहुल गांधी और मल्लिकाजुर्न खड़गे शाम पांच बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर, कहा जा रहा है कि पीएम मोदी भी शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

09:54 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

नीतीश, नायडू ने NDA के खिलाफ गठबंधन बनाने में पहल की, आज इन्हीं के वजह से NDA सरकार बन रही 

2019 में पहली बार चंद्रबाबू नायडू ने NDA सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक करने की कोशिश की थी। वहीं, 2024 में नीतीश कुमार ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के साथ मीटिंग करके I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाने में मदद की थी। अभी तक के रुझान में NDA को 294 सीटें मिल रही हैं। इनमें चंद्रबाबू नायडू की TDP की 16 और नीतीश के जदयू की 14 सीटें हैं। यानी NDA में नीतीश और नायडू की कुल 30 सीटें मिलती हैं। अगर ये दोनों नेता खुद को NDA से अलग करते हैं तो NDA के पास 265 सीटें बचेंगी, जो बहुमत के आंकड़े से 7 सीटें दूर हैं।

09:46 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे

09:43 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता जयराम रमेश मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे

09:39 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

शरद पवार ने कहा- मेरी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात नहीं हुई

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि आज इंडिया अलायंस की शाम को बैठक होगी। हर जगह पर हम आगे चल रहे हैं। महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। टीवी पर जो खबर चल रहा है कि मैंने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बात की, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैंने कोई बात नहीं की। महाराष्ट्र में हमारे उम्मीद के मुताबिक नतीजे आए हैं।

09:27 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने कहा- हम (एनडीए) सरकार बनाने जा रहे हैं

09:18 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा की कलम से देश के ताजा राजनीतिक हालात

09:11 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को बधाई दी

09:09 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह ने जीतनराम मांझी से बात की

अमित शाह ने हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी से बात की। ऐसा बताया जा रहा है कि एनडीए की बुधवार को दिल्ली में बैठक है।

09:05 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

आप के संजय सिंह ने कहा- एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों को लोगों से माफी मांगनी चाहिए

08:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जेडीयू बोली- नीतीश NDA के साथ हैं और रहेंगे

08:54 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

चुनाव परिणाम भास्कर के कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर की नजर से

08:47 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ता को गले लगाया

08:46 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- पर्दे के पीछे जो हो रहा है वह नहीं बताएंगे

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘पर्दे के पीछे जो कुछ भी हो रहा है, वह सब सार्वजनिक नहीं किया जाता। हमारा लक्ष्य 295 सीटों का हैं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम निश्चित रूप से 295 तक पहुंचेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे समय पर अपलोड नहीं किए जा रहे हैं? हमें पूरा भरोसा है कि हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।’

08:41 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे

हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 174792 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 576764 वोट मिल चुके हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 401972 वोट मिले हैं।

08:33 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग में जेल में बंद शेख से हार रहे उमर अब्दुल्ला

बारामूला से पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला 137612 वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब्दुल्ला को अब तक 163757 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय अब्दुल राशिद शेख को 301369 वोट मिले हैं। शेख पेशे से इंजीनियर हैं और टेरर फंडिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

08:33 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग से महबूबा पीछे

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती 228226 वोटों से पीछे चल रही हैं। महबूबा को अब तक 213777 वोट मिले हैं, जबकि नेशनल कॉफ्रेंस के मिलन अल्ताफ अहमद को 442003 वोट मिल चुके हैं।

08:31 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी और शाह से बातचीत की

08:24 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: हुड्‌डा बोले- जनता कांग्रेस की सरकार चाह रही

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है। जनता ने संकेत दिया है कि वे हरियाणा में कांग्रेस सरकार चाहते हैं।

08:10 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

08:07 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

ममता बनर्जी के आवास पर बैठक

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीएमसी 31 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए है।

इस बीच, कोलकाता में कालीघाट स्थित सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी से ममता आगे की रणनीति पर बातचीत कर रही हैं।

08:03 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जयराम रमेश ने कहा- समय आ गया है, झोला लेकर हिमालय की ओर चल पड़िए

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुरादाबाद में 3 दिसंबर 2016 को निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ज्यादा से ज्यादा ये मेरा क्या कर लेंगे भाई? नहीं नहीं, बताइए, क्या कर लेंगे? अरे हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल पड़ेंगे जी।’ याद है आपको अपना यह बयान निवर्तमान प्रधानमंत्री जी? समय आ गया है। झोला लेकर हिमालय की ओर चल पड़िए।

07:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

भास्कर रिपोर्टर शिवांगी से जानिए कौन कितनी सीटें जीता

07:48 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अब तक रुझानों पर… दैनिक भास्कर के कार्टूनिस्ट संदीप पाल के 2 कॉर्टून

07:41 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी के फैजाबाद (अयोध्या) से भाजपा पीछे

अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 2244 वोट से पीछे चल रहे हैं। लल्लू सिंह को अब तक 183805 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अवधेश प्रसाद को 186049 वोट मिले हैं।

07:36 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मुंबई: शिवसेना शिंदे और ठाकरे में कांटे का मुकाबला

मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को अब तक 189504 वोट मिले, वे शिंदे गुट के रविन्द्र वायकर से 5265 वोट से आगे हैं। रविंद्र को अब तक 184,239 वोट मिले हैं।

07:25 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी ने कहा, हासन के नतीजों से खुश नहीं हूं

जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ‘जेडीएस को वही नतीजे मिले, जिनकी हमें उम्मीद थी। लेकिन मैं हासन के नतीजों से खुश नहीं हूं। कुल मिलाकर, कर्नाटक में हम 4-5 सीटें और जीत सकते थे, लेकिन हमारी गलतियों के कारण हम 4-5 से अधिक सीटें हार गए। EC के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, पार्टी सांसद और हासन से उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 22,698 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। गिनती चल रही है।’

07:14 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी की रायबरेली सीट: सोनिया से बड़ी जीत की ओर राहुल गांधी

रायबरेली से राहुल गांधी मां सोनिया से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी 1.70 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। 2019 में सोनिया गांधी ने 1.67 लाख से जीता था।

07:10 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

हेमामालिनी ने कहा- मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की मोदी पीएम बनें

07:05 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

लखनऊ के रामबाई इलाके में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जीत-हार पर हुई बहस के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।

06:53 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी: सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी 11428 वोटों से पीछे चल रही हैं। मेनका गांधी को अब तक 117320 वोट मिले हैं, जबकि सपा के रामभुअल निषाद को 128748 वोट मिले हैं।

06:34 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में TMC कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

06:30 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: रावेर से NCP (SP) कैंडिडेट ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया

जलगांव के रावेर सीट से NCP (SP) कैंडिडेट श्रीराम पाटील ने आरोप लगाया कि जिन मशीनों की बैटरी 70 से 75 प्रतिशत है, उनमें हम आगे चल रहे है। जिन मशीनों की बैटरी में 99 प्रतिशत है वहां BJP की रक्षा खडसे आगे चल रही हैं। ऐसा क्यों? मैं इलेक्ट्रॉनिक्स का जानकार हूं, मुझे मशीनों पर शक है।

06:28 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के आवास पर पहुंचीं

06:25 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा को 236 सीटें

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजे तक भाजपा को 236, कांग्रेस को 99, सपा को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, राजद को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही हैं।

06:13 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

दिग्विजय बोले- 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM मैच नहीं हुईं

06:10 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार: सारण से लालू की बेटी पीछे

बिहार की सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से 3908 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजीव को 34579 और रोहिणी को 30671 वोट मिले हैं।

06:02 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे  

  • तेलंगाना की चेवल्ला सीट से बीजेपी कैंडिडेट कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 33054 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने जी. रंजीत रेड्डी को मैदान में उतारा था। जी. रंजीत बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट दानम नागेंद्र 41087 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट जी. किशन रेड्डी आगे चल रहे हैं। दानम नागेंद्र बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की मल्काजगिरि सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता महेंद्र रेड्डी 109577 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट इटाला राजेंद्र आगे चल रहे हैं।
  • सुनीता महेंद्र रेड्डी बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
  • तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से बीजेपी कैंडिडेट भरत प्रसाद पोथुगंती 16403 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ.मल्लू रवि आगे चल रहे हैं। भरत प्रसाद पोथुगंती बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट बीबी पाटिल 11991 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश कुमार शेतकर आगे चल रहे हैं। बीबी पाटिल बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोडम नागेश 41317 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अथराम सुगुना पीछे चल रहे हैं। गोडम नागेश बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की महबूबाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट ए. सीताराम नाईक 1,87,475 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट बलराम नाइक पोरिका आगे चल रहे हैं। ए. सीताराम नाईक बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

05:46 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे

NCP (शरद पवार) की प्रत्याशी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 37031 वोट मिले हैं, जबकि अजित की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अब तक 45565 वोट मिल चुके हैं।

05:43 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

नितिन गडकरी 33 हजार वोटों से आगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।

05:37 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

05:34 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा नुकसान, 48 में से 25 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

05:34 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इंदौर में नोटा ने तोड़ा बिहार का रिकॉर्ड

इंदौर में नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिले। सुबह 10.30 बजे तक नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट थी, जहां 41 हजार 667 वोट नोटा में गिरे थे।

05:31 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी ने कहा- हम अभी इंतजार कर रहे हैं

05:28 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कंगना मंडी सीट से आगे, भगवान की पूजा करते दिखीं

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनोत 32426 वोट से आगे हैं। कंगना को 243171 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अब तक 210745 वोट मिले।

05:24 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनोज तिवारी 31058 वोटों से आगे हैं। वहीं, पंजाब के खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे चल रहा है।

05:19 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

तिरुवनंतपुरम सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर आगे, शशि थरूर पीछे

05:18 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा से बेटे नकुल के पीछे होने पर कमलनाथ ने कहा- जो है, सो है

05:12 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

समर्थकों ने मोदी की फोटो की पूजा की

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की पूजा की। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता देख कार्यकर्ता उत्साह में है।

05:11 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की

05:05 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री पीछे चल रहीं, भाजपा आगे

  • ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री सामंतसिंघार 1705 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी से प्रताप चंद्र सारंगी आगे चल रहे हैं। लेखाश्री सामंतसिंघार बीजेपी से पाला बदलकर इस बार बीजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
  • उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से दानिश अली 3690 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडडेट कंवर सिंह तंवर पीछे चल रहे हैं।
  • दानिश अली बसपा से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद 20034 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बजेपी कैंडिडेट राज भूषण चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • अजय निषाद बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • राजस्थान की कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजाल 7325 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट ओम बिरला आगे चल रहे हैं।
  • प्रह्लाद गुंजाल बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

05:02 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

ओवैसी 12 हजार वोटों से आगे, पार्टी ऑफिस पहुंचे

हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।

04:57 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी की अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे

अमेठी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे हो गई हैं। उन्हें 29122 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 43076 वोट हासिल किए हैं।

04:53 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: नवनीत राणा पीछे, भाजपा 13 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 13, कांग्रेस 9, शिवसेना (शिंदे) 9 शिवसेना (UBT) 7, NCP (शरद पवार) 7 और और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वहीं चंद्रपुर में सुधीर मुंगंतीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम से राजश्री पाटिल पीछे चल रही हैं।

04:52 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

हेमामालिनी ने कहा- मुझे विश्वास है कि एनडीए सरकार आएगी

04:45 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में भाजपा को टक्कर दे रही सपा

अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4 राउंड की काउंटिंग के बाद 33722 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अवधेश को 32938 वोट मिले हैं। वे सिर्फ 754 वोट से पीछे हैं।

04:42 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम आगे

आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।

04:42 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री मोदी अब वाराणसी में आगे चल रहे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 619 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 35,805 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

04:41 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इलेक्शन कमीशन: भाजपा 216 सीटों पर, कांग्रेस 96 सीटों पर आगे

इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।

04:38 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अनंतनाग से महूबबा, हैदराबाद से ओवैसी ​​​​​​​ पीछे

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।

04:37 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी में कांटे की टक्कर: NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।

04:36 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे

तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।

04:33 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी 436 वोट से आगे

वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।

04:29 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जयराम रमेश बोले- रुझान बताते हैं कि पीएम अब पूर्व पीएम होने वाले हैं

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।

04:28 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कन्नौज से अखिलेश यादव 13 हजार वोट से आगे

यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 38813 वोट लेकर 13569 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुब्रत पाठक को 25244 वोट मिले हैं।

04:14 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अभी के रुझान.. देखिए कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से

04:13 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

CEC बोले- हम वोट काउंटिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पर वर्चुअली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में हमारी टीमें मौजूद हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रति सेकेंड 2 लाख हिट आ रहे हैं। हम सब कुछ यहां से मैनेज कर रहे हैं। सभी रिटर्निंग अफसरों को कहा गया है कि वे पोलिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स को वोटिंग सेंटर में आने दें और बैठने दें, ताकि काउंटिंग की प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी से हो।

04:12 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

यूपी की पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद आगे

  • उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
  • TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तापस रॉय पश्चिम बंगाल की कोलकाता उत्तर सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह पीछे चल रहे है। वे TMC से बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • असम की नगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश बोरा आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

04:07 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इंडी गठबंधन ने एनडीए को पछाड़ा, NDA 34, इंडी को 43 सीटों पर बढ़त

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।

04:02 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

वाराणसी सीट का हाल बता रहे हैं भास्कर रिपोर्टर देवांशु

03:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे

जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।

03:58 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 152, कांग्रेस 61 सीटों पर आगे

03:53 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में पीएम मोदी 6000 वोटों से पीछे

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मोदी को अब तक 5257 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11480 वोट पा चुके हैं।

03:31 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे चल रहे

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 35 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

03:29 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट पर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी खो गई

तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले की चाबी खो गई है। ताले को पत्थरों से तोड़ा गया है। इसी में ईवीएम रखी गईं थीं।

03:27 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे

  • झारखंड की सीट सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे चल रही हैं। वे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थी।
  • हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

03:23 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: बेगूसराय से गिरिराज तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।

कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं।औरंगाबाद से NDA कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

03:10 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 21, कांग्रेस एक सीट पर आगे

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर और खजुराहो समेत भाजपा 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

03:09 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे

हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

03:07 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 14, कांग्रेस 3 सीट पर आगे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।

03:05 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी काशी सीट से आगे, कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से पीछे से चल रहे

जालौर से वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वाराणसी से नरेंद्र मोदी मोदी आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से विवेक साहू आगे चल रहे हैं। कमलानाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं।

03:00 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर… दैनिक भास्कर के रिपोर्टर आशीष राय बता रहे हैं, वहां का माहौल

02:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल दोनों सीटों पर आगे

राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं।

02:54 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल पीछे चल रहे

हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

02:50 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

रुझानों में बड़ा उलटफेर

रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए ने 82 सीटों पर बढ़त बना ली है। INDIA 49 सीटों पर आगे चल रहा है।

02:43 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने की EVM बदलने की शिकायत

02:40 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस मुख्यालय में पूड़ी बनाई जा रही हैं

02:18 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की

रवि किशन गोरखपुर सीट से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार हैं। 2019 उन्हें 7,17,122 वोट मिले थे। रवि किशन के खिलाफ इंडी गठबंधन ने काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

02:09 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में किसके बीच है मुकाबला.. रिपोर्टर अक्षय बाजपेयी बता रहे हैं…

02:06 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पूरी और मिठाईयां बनना शुरू

02:02 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

NDA की सरकार आई तो मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार शपथ ले सकते हैं

भाजपा सरकार बनाती है, तो मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। इस बार शपथ समारोह दिल्ली में किसी दूसरे स्थान पर हो सकता है। मोदी ने 2019 में 30 मई और 2014 में 26 मई को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी।

भाजपा सरकार बनाती है, तो मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। इस बार शपथ समारोह दिल्ली में किसी दूसरे स्थान पर हो सकता है। मोदी ने 2019 में 30 मई और 2014 में 26 मई को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी।

01:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पिछले 3 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल: 2 सही, एक गलत रहा

01:59 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

2024 लोकसभा चुनाव के 5 ओपिनियन पोल में भाजपा को बहुमत

01:58 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

2024 में 2019 के मुकाबले करीब 1% कम वोटिंग हुई

01:57 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पिछले तीन लोकसभा चुनाव का हिसाब

01:51 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

नेहरू-इंदिरा और राजीव के वोट शेयर की बराबरी नहीं कर पाए मोदी

01:25 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पिछले 3 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट

01:12 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

2019 में महिला सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा

12:55 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

संसद में शिक्षित सांसद

12:39 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

संसद में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग सांसद

12:22 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

सबसे कम और सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले सांसद

12:05 AM4 जून 2024

  • कॉपी लिंक

2019 में 26 मुस्लिम संसद पहुंचे

ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा, अंकलेश विश्वकर्मा
स्केच: संदीप पाल
​​​​

खबरें और भी हैं…