कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के बाद लगे नारे पर विवाद: भाजपा का आरोप- कांग्रेस कैंडिडेट की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे

  • Hindi News
  • National
  • Pakistan Zindabad; Karnataka Congress Candidate Syed Naseer Hussain Controversy

बेंगलुरु16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वीडियो फुटेज भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का जुनून खतरनाक है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। - Dainik Bhaskar

वीडियो फुटेज भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का जुनून खतरनाक है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद नारे लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का आरोप है कि हुसैन के समर्थकों ने मतगणना केंद्र से बाहर आने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा- ये मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तुष्टीकरण की राजनीति के खतरनाक खेल का नतीजा है। इसने देश विरोधी तत्वों और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को बढ़ावा दिया है। हमने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

वहीं भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सचिव नसीर हुसैन के कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का जुनून खतरनाक है। यह भारत को विभाजन की ओर ले जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा- भाजपा के अलावा मीडिया ने भी ऐसे आरोप लगाए हैं। हमने आवाज के सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। अगर ये सच साबित होता है और किसी ने अगर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया है तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।

मौके पर मौजूद कांग्रेस समर्थक क्या बोले

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सैयद अरशद: मैं उन लोगों में से एक था जो ‘नसीर साब जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। लेकिन हम उस देश का नाम लेने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं? फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्य प्रकाश: मैं भी उनमें से एक था जो नारेबाजी में शामिल था। वह ‘पी’ शब्द वहां आया ही नहीं था। हमने ऐसे किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- नसीर हुसैन का बयान खतरनाक
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- आज विधान सौध में कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा चुनाव में नसीर हुसैन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए हैं। इसकी निंदा करने के बजाय, नसीर हुसैन गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई झूठी खबर फैला रहा है, जो अधिक खतरनाक है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी, तो पाकिस्तान के साथ दोस्ती करती थी। अब वे सीधे तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं।

कर्नाटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राज्यसभा चुनाव- UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं:सपा को 2 सीटें; कर्नाटक में कांग्रेस को 3, भाजपा को 1 सीट, हिमाचल में BJP जीती​​​​​​​

राज्यसभा की 15 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​

UK की भारतवंशी प्रोफेसर का दावा- बेंगलुरु में एंट्री रोकी; भाजपा बोली- पाकिस्तान के समर्थकों को बुलाना संविधान का अपमान​​​​​​​

UK की भारतीय मूल की प्रोफेसर निताशा कौल का दावा है कि उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वापस भेज दिया गया। निताशा कर्नाटक सरकार के न्योते पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बेंगलुरु आई थीं।​​​​​​​ निताशा कश्मीरी पंडित हैं और लंदन बेस्ड एकेडमीशियन हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर तमाम डॉक्यूमेंट्स शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…