कर्नाटक बीजेपी MLA के खिलाफ रेप केस दर्ज: 7 अन्य भी आरोपी, कॉन्ट्रैक्टर के उत्पीड़न के आरोप में मुनिरत्न पहले से हिरासत में

बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक कॉन्ट्रैक्टर को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का केस दर्ज है। - Dainik Bhaskar

मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक कॉन्ट्रैक्टर को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का केस दर्ज है।

कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर से भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना एक पर्सनल रिसॉर्ट में हुई। विधायक सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक कॉन्ट्रैक्टर को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का केस दर्ज है। पुलिस ने मुनिरत्न को 14 सितंबर को अरेस्ट किया था। वह 30 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

जानिए क्या है कांट्रैक्टर के धमकी से जुड़ा मामला… भाजपा विधायक मुनिरत्न पर एक दलित कांट्रैक्टर को जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक अपशब्द कहने और रिश्वत मांगने का आरोप है।

विधायक के खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में 13 सितंबर को 2 केस दर्ज हुए थे। उन्हें कोलार जिले के मुलबागल कस्बे के पास नांगली गांव से गिरफ्तार किया गया था।

ठेकेदार बोला- कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी थी ठेकेदार चेल्वाराजू ने कहा था कि विधायक ने उससे 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार का आरोप है कि विधायक ने पैसे न देने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी थी। पैसे न देने पर मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज भी की।

मामला 2021 का है। विधायक ने सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल कॉन्ट्रैक्ट के लिए ठेकेदार से पहले 20 लाख रुपए की मांग की थी। ठेकेदार चेल्वाराजू ने इसका ऑडियो क्लिप भी जारी किया है।

पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई हैं। इनमें एक ठेकेदार और दूसरी नगर निगम के पार्षद ने दर्ज कराई है।

विधायक बोले- पिछले 15 सालों में आज तक किसी ने आरोप नहीं लगाया विधायक मुनिरत्न ने वीडियो जारी करके कहा था- पिछले 15 सालों से किसी ठेकेदार या जनता की ओर से ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है कि मैंने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। लोकसभा चुनाव और नतीजों के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।

विधायक मुनिरत्न के वकील सदानंद ने कहा- आरोप सच्चाई से कोसों दूर हैं। कोई सबूत नहीं है। हम हाईकोर्ट जाएंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक की पूर्व BJP सरकार पर कोविड-फंड घोटाले का आरोप:कांग्रेस का दावा- एक हजार करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई, कई फाइलें भी गायब

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार पर कोविड फंड में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि कोविड के दौरान राज्य को कुल 13 हजार करोड़ रुपए का फंड मिला था।

इसमें लगभग 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। तब बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। कांग्रेस ने COVID​​​-19 मैनेजमेंट पर जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमीशन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के हवाले से घोटाले का दावा किया है। पूरी खबर पढ़े।

केरल में BJP की पहली जीत लेकिन तमिलनाडु में फेल:कर्नाटक में भी BJP को नुकसान, कांग्रेस की गारंटी पड़ी भारी

लोकसभा चुनाव-2024 में BJP के लिए दक्षिण भारत से मिली-जुली खबर है। एक तरफ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में BJP ने बढ़िया प्रदर्शन किया और केरल में भी एंट्री ले ली है, लेकिन कर्नाटक में उसे नुकसान हुआ है और तमिलनाडु का दरवाजा इस बार भी उसके लिए बंद ही रहा है।

PM नरेंद्र मोदी और अन्नामलाई का जादू भी काम नहीं आया। केरल में भी BJP चीफ के. सुरेंद्रन भी वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ करीब 5 लाख वोटों से हार गए।पूरी खबर पढ़े।

खबरें और भी हैं…