कर्नाटक कांग्रेस नेता बोले- अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता: इसमें 3-4 लोग लगते हैं, शिकायत करने गई महिला को फटकारा; कहा- बदनामी होगी

  • Hindi News
  • National
  • One Man Can Not Takes 2 To 3 To Rape Can You Clap With One Hand Karnataka Cong Leader Rebukes Survivor

बेंगलुरू2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यह मामला 16 अक्टूबर का है। कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल पर रेप का आरोप है। - Dainik Bhaskar

यह मामला 16 अक्टूबर का है। कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल पर रेप का आरोप है।

कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने रेप विक्टिम को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अमरेगौड़ा ने कहा- अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता है इसके लिए 3-4 लोग चाहिए।

अमरेगौड़ा ने यह बात रेप विक्टिम के ससुर को बोली है, जब वह फोन पर आरोपी की शिकायत कर रहे थे। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। हालांकि ऑडियो क्लिप की पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है।

रेप का आरोपी कांग्रेस नेता का सहयोगी
यह मामला 16 अक्टूबर का है, जब अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल ने कोप्पल जिले के तवरगेरा में खेतों में काम कर रही एक महिला के साथ रेप किया। रेप विक्टिम ने 18 अक्टूबर को तवरगेरा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच महिला के ससुर ने अमरेगौड़ा से भी शिकायत की। मगर उन्होंने रेप वाली बात से ही इंकार कर दिया। साथ ही महिला को बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा।

अब पढ़िए ऑडियो क्लिप की कुछ बातें…

ससुर : मैं अपनी बहू के साथ रेप होने की शिकायत करने आया हूं। आपके साथी संगनगौड़ा पाटिल ने बहू के साथ रेप किया है।

पाटिल: क्या कह रहे हो। एक महिला का रेप करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। मुझे दिखाओं। चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।

ससुर: क्या हम झूठ बोल रहे हैं?

पाटिल: हाँ. आप साबित करें कि एक व्यक्ति ऐसा कर सकता है।

ससुर: तो महिला ने जो कहा है वह सच नहीं है?

पाटिल: मुझे बहस नहीं करनी है। तुम्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। आप अपने परिवार को बदनाम कर रहे हैं।

ससुर: हमें न्याय चाहिए।

पाटिल: जरा सोचे, जिस गांव में रेप होता है वहां कोई लड़की नहीं देगा। आपके परिवार का सम्मान खत्म हो जाएगा। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

अमरेगौड़ा ने आगे कहा- वह बलात्कार कैसे कर सकता है? वह जरूर चिल्लाई होगी। कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। इसके लिए दो हाथों की जरूरत होती है। आप एक तंदरूस्त आदमी लाओ, और मैं एक महिला भेजूंगा, उससे पूछो। उसका बलात्कार करो, देखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

रेप आरोपी से POCSO की धारा हटाई: लड़की अब बालिग, आरोपी से शादी को तैयार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को बलात्कार के एक मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज पॉक्सो की धारा हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता अब बालिग है और वो आरोपी से शादी को तैयार है। इसलिए दोनों एक महीने में करवाई जाए। साथ ही कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…