कमलनाथ ने कहा- भोपाल में I.N.D.I.A. की रैली नहीं होगी: शिवराज बोले- कांग्रेस डर गई, जनता की नाराजगी सामने आ जाती

भोपाल42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की रैली कैंसिल हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह रैली नहीं होगी। प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।

I.N.D.I.A. की रैली कैंसिल होने पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की लोगों के मन में रोष है। तकलीफ है। कांग्रेस को डर था कि वह रोष कहीं प्रकट न हो जाए। इसलिए गठबंधन की रैली ही कैंसल कर दी। जनता का आक्रोश I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ है।

बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की संयुक्त रैली भोपाल में होना प्रस्तावित थी। तीन दिन पहले कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी थी। जो अब कैंसिल हो गई है। आगे कब रैली होगी। अभी इस पर कांग्रेस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

भोपाल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें जन आक्रोश यात्रा को लेकर जानकारी दी गई।

भोपाल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें जन आक्रोश यात्रा को लेकर जानकारी दी गई।

शिवराज बोले- कांग्रेस में लट्ठम-लट्ठा, बाहर वालों को क्या बुलाएंगे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा, उनके लीडरशिप में दम ही नहीं है। इनके नेताओं में एकता नहीं है। ये बाहर से क्या बुलाएंगे। घरवाले ही आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस में लट्ठम – लट्ठा मचा हुआ है। किसका फोटो लगे, किसका न लगे, इस चक्कर में घर वाले ही प्रचार नहीं कर रहे। तो बाहर वालों को क्या बुलाएंगे।

जहां भी चुनाव होता है, बीजेपी पूरे दम से लगती है
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जहां भी चुनाव होता है। वहां हम सभी कार्यकर्ता काम में लगते हैं। मैं भी उत्तर प्रदेश गया, गुजरात गया, जहां-जहां चुनाव हुए हम लोग वहां गए। यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है। इनके तो नेताओं में ही एकता नहीं है।

सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुट है। हमारे प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। हमारे गृहमंत्री जी आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आ रहे हैं। सारे देश के हमारे नेता आ रहे हैं। हम सब एकजुट हैं और एक बड़े लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं।

I.N.D.I.A. की संयुक्त रैली कैंसिल होने पर शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

I.N.D.I.A. की संयुक्त रैली कैंसिल होने पर शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

सनातन पर आमने सामने शिवराज और कमलनाथ
सीएम शिवराज सिंह ने सनातन को लेकर कहा कि, सनातन का अपमान मध्य प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हजारों- हजार साल पुरानी हमारी संस्कृति है। हमारे जीवन मूल्य हैं, हमारी परंपराएं हैं। अगर उन पर हमला होगा या फिर चोट पहुंचाई जाएगी। तो जनता किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेगी।

सनातन धर्म के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, बीजेपी ने सनातन धर्म पर हमला बोल रखा है। इसलिए यह जन आक्रोश है। सनातन युग युगांतर से है और रहेगा। उस संस्कृति और संस्कार को कांग्रेस आगे बढ़ाएगी। यहां सनातन धर्म की बात की जा रही है। भारत सनातन धर्म का देश है। सनातन धर्म क्या कहता है। ये हमें समझना है। भाजपा का प्रयास है ध्यान मोड़ना। 2019 के चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक में राष्ट्रवाद के मुद्दे लाए थे। बीजेपी का प्रयास है कैसे एजेंडा बदले, ध्यान मोड़ दो।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. कमलनाथ बोले-भाजपा के चार चेहरे… बनावटी, दिखावटी, मिलावटी, सजावटी: कहा- 15 दिन में 230 विधानसभा कवर करेगी जन आक्रोश यात्रा; शिवराज सरकार में चारों तरफ घोटाला

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में राशन वितरण, खाद बीज में घोटाला, चारों तरफ घोटाले हो रहे हैं।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में राशन वितरण, खाद बीज में घोटाला, चारों तरफ घोटाले हो रहे हैं।

भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर कहा है कि, 15 दिन के अंदर 230 विधानसभा कवर करेंगे। खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि, इसका फैसला पार्टी करेगी। इसके अलावा I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि इसे कैंसिल कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

2. कटनी में बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्रा: असम के मुख्यमंत्री बोले- कमलनाथ को मैं बचपन से जानता हूं, वो एक थके हुए नेता है

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने साधुराम स्कूल में आयोजित सभा मे कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे पास राहुल, सोनिया जैसे आशीर्वाद देने वाले नहीं हैं, हम तो जनता के आशीर्वाद से चलने वाले दल के सदस्य हैं। हमें जनता का हमेशा आशीर्वाद चाहिए, हमें किसी परिवार का आशीर्वाद नहीं चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…