ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच गठबंधन पर बातचीत फेल: BJP बोली- हम अकेले चुनाव लड़ेंगे; दोनों पार्टियों विधानसभा-लोकसभा में ज्यादा सीटों पर अड़ी थीं

भुवनेश्वर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत फेल हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार (8 मार्च) को दिल्ली से भुवनेश्वर लौटने के बाद कहा कि हमारी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

सामल ने कहा- हम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने गए थे। भाजपा ओडिशा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। पार्टी दोनों चुनाव अपने बल पर लड़ेगी।

भाजपा और BJD के बीच गठबंधन को लेकर गुरुवार (7 मार्च) को अटकलें शुरू हुई थीं। दरअसल, BJD नेता वीके पांडियन और प्रणब प्रकाश दास 7 मार्च को भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली गए थे। हालांकि, दिल्ली से लौटने के बाद BJD नेताओं ने चुप्पी साधी रही।

BJD और BJP को एक-दूसरे की मांग मंजूर नहीं
न्यूज एजेंसी PTI ने भाजपा के सूत्रों के हवाले से बताया कि BJD और भाजपा के बीच गठबंधन की बातचीत सीट बंटवारे पर अटक गई है। BJD ने विधानसभा की 147 सीटों में से 112, लगभग 75% सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। वर्तमान में, विधानसभा में BJD के 114 सदस्य हैं।

इसके उलट भाजपा ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मांगी थीं, जिसे BJD ने खारिज कर दिया। BJD ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 12 सीटें जीती थीं, जबकि BJP ने 8 सीटें जीती थीं। BJD के एक सीनियर नेता ने कहा कि 10 से कम लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना हमारे लिए आत्मघाती होगा।

खबरें और भी हैं…