उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री: MP समेत 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट; UP, बिहार, राजस्थान में बिजली गिरने से 9 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Delhi Rajasthan MP UP Maharashtra Bengal Photos

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून ने मंगलवार शाम को उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली। पहली बार मानसून ललितपुर के रास्ते दाखिल हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 2-3 दिनों में पूर्वी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पहुंच जाएगा। इससे पहले मंगलवार दिन में मानसून राजस्थान में दाखिल हुआ था।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में 2, राजस्थान में 2 और बिहार में पांच लोगों ने जान गंवाईं।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। 6 जून को मानसून ने महाराष्ट्र में एंट्री ली और 11 जून को गुजरात में दाखिल हुआ।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। हालांकि इसके बाद मानसून रुका रहा। 21 जून को मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश पहुंचा और 23 जून को गुजरात में आगे बढ़ा।

25 जून को मानसून ने राजस्थान में एंट्री ली और मध्य प्रदेश के आधे के ज्यादा क्षेत्र को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून तक मानसून गुजरात के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लेगा।

मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा
अनुमान है कि 1-2 दिन में मानसून पूरे मध्य प्रदेश, पूरे बिहार, पूरे झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

10 साल में छठी बार जून में बारिश सामान्य से कम
मानसून के पहले महीने में न केवल बारिश घट रही है, बल्कि गर्मी के महीने भी बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, जून खत्म होने में 4 दिन बचे हैं और देश में अब तक सामान्य से 19% कम बारिश हुई है। ऐसा लगातार तीसरे साल हो रहा है। 10 साल में 6 बार जून में बारिश सामान्य से कम, एक बार सामान्य और तीन बार सामान्य से ज्यादा हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2013 से जून में तापमान बढ़ा है। बारिश के दिन घटे हैं। सूखे के बढ़े हैं। आंध्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, UP, MP, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में ऐसे दिनों की संख्या बढ़ रही है, जबकि गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और पंजाब में घटी है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन का कहना है कि जून में मानसून 20 दिन तक पश्चिम बंगाल और दो हफ्ते तक गुजरात-महाराष्ट्र में अटका रहा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट के मुताबिक, 1988 से 2018 के दौरान 62% जिलों में जून में कम बारिश हुई।

आर्कटिक ओशन में बर्फ के पिघलने से भारत में मानसून का संबंध

  • नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च के मुताबिक, जब भी आर्कटिक सागर के मध्य क्षेत्र में मार्च से मई तक बर्फ तेजी से पिघलती है, तब मानसून में नॉर्थ-ईस्ट के राज्य में ज्यादा बारिश होती है।
  • यदि इन्हीं महीनों में आर्कटिक के सेंट्रल रीजन में बर्फ जमी रहती है तो भारत के सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कम बारिश होती है।
  • नॉर्थ पोल के बरेंट्स कारा ओशन में समुद्री बर्फ कम होने लगती है तो मानसून की दस्तक में देरी तो होती ही है, लेकिन भारत के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में ज्यादा बारिश भी होती है।

असम में बाढ़ से एक और मौत, इस साल कुल 41 हुई संख्या
असम में बाढ़ के चलते मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल अब तक असम में बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 41 हो गई है। वहीं सात जिलों के 1.5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, असम के छह जिलों के 556 गांव डूबे हैं और 1,547.35 हेक्टेयर फसल नष्ट हो चुकी है। इन छह जिलों में 149 रिलीफ कैंप बनाए हैं, जहां 26,412 लोगों ने शरण ले रखी है।

तीन राज्यों में लगातार दूसरे हीटवेव का अलर्ट
देश के उत्तरी राज्यों में अब भी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू के कुछ इलाकों में आज और कल, जबकि पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में आज हीटवेव चलने का अनुमान है।

6 राज्यों-हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड की 18 जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान का जैसलमेर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां मंगलवार को 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को यहां 45 डिग्री तापमान था।

देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक करीब 41 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, हीटवेव से 114 लोगों की मौत हुई है।

इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है।

विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

मौसम की तस्वीरें…

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

असम के कई जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। गुवाहाटी भी इससे प्रभावित है।

असम के कई जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। गुवाहाटी भी इससे प्रभावित है।

राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद पूर्वी जिलों में बारिश जारी है। जयपुर में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद पूर्वी जिलों में बारिश जारी है। जयपुर में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बारिश से पहले आसमान में छाए काले बादलों की तस्वीर।

मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बारिश से पहले आसमान में छाए काले बादलों की तस्वीर।

नई दिल्ली में पारा अब तक 40 डिग्री से ज्यादा है। गर्मी में पानी पीता एक बंदर।

नई दिल्ली में पारा अब तक 40 डिग्री से ज्यादा है। गर्मी में पानी पीता एक बंदर।

प्रयागराज में मंगलवार दोपहर को धूलभरी आंधी चली। तस्वीर संगम की है।

प्रयागराज में मंगलवार दोपहर को धूलभरी आंधी चली। तस्वीर संगम की है।

आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटकों ने छतरी लगाकर ताजमहल विजिट किया।

आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटकों ने छतरी लगाकर ताजमहल विजिट किया।

बिहार की राजधानी पटना में देर रात बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बिहार की राजधानी पटना में देर रात बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तस्वीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। यहां पिछले 24 घंटे में 18 MM बारिश हुई है।

तस्वीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। यहां पिछले 24 घंटे में 18 MM बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर जल भराव देखने को मिला। यहां कल 102 MM बारिश हुई थी।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर जल भराव देखने को मिला। यहां कल 102 MM बारिश हुई थी।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश में कल तेज बारिश हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इन राज्यों में कल बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
  • राजस्थान के कुछ जिलों में कल हीटवेव का दौर जारी रहेगी। 28 जून से राहत मिल सकती है। मानसून राज्य में एंट्री ले सकता है।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।
  • गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलेगी।

राज्यों में मौसम का हाल पढ़िए…

मध्य प्रदेश: 49 जिलों में पहुंचा मानसून, ग्वालियर में आज एंट्री, 3 दिन पूरे प्रदेश में बदला रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। ऐसा ही मौसम अगले 3 दिन रहेगा। कहीं तेज आंधी चलेगी तो कहीं बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 8 जिलों में बिजली गिरने से 9 मौतें, गोपालगंज, बेगूसराय समेत 4 जिलों में तेज बारिश, 19 में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। बुधवार की सुबह गोपालगंज, बेगूसराय, सीतामढ़ी और मधुबनी में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज पटना समेत बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा- पंजाब: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, चंडीगढ़-पंजाब में 13 जगह हीटवेव चलेगी

हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार शामिल हैं। सुबह जींद, सफीदों, जुलाना, बरवाला, हांसी, नारनौंद, भिवानी, मुंढाल, बवानीखेड़ा, तोशम, कलानौर, कोसली, चरखी दादरी और झज्जर के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: आज से भारी बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर समेत सभी संभागों में अगले 5 दिन होगी बरसात​​​​​​​

छत्तीसगढ़ में आज से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून से 29 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। इसके चलते अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में बारिश, घरों में बेड-सोफे डूबे, लोग बोले-विकास तैर रहा, काशी में 6 घंटे बरसात

यूपी में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। बुंदेलखंड में ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में एंट्री की। बुधवार सुबह प्रदेश के 10 जिलों में जोरदार बारिश हुई। अयोध्या में इतनी जोरदार बरसात हुई कि हनुमानगढ़ी चौराहे के पास रामपथ पर पानी भर गया। परेशान लोगों ने कहा- रामपथ का विकास तैर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: बिजली गिरने से 2 की मौत, 5 झुलसे, भारी बारिश की चेतावनी; जयपुर में 2 इंच तक पानी गिरा

मानसून की एंट्री के साथ अच्छी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार देर शाम को जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 2 इंच तक पानी गिरा। भरतपुर में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। करौली जिले में 5 लोग झुलस गए। प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…