उत्तराखंड लैंडस्लाइड…4 महीने के बच्चे समेत 4 की मौत: आज भी 7 जिलों में बारिश जारी, हिमाचल में अगले 96 घंटे का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand Tehri Weather Update| Rain Alert | IMD | Heavy Rain | Land Slide | Disaster | Himachal Shimla News

देहरादून3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टिहरी में लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर आए मलबे को हटाती SDRF की टीम। - Dainik Bhaskar

टिहरी में लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर आए मलबे को हटाती SDRF की टीम।

उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में सोमवार को हुई लैंडस्लाइड में चार महीने के बच्चे समेत चार की मौत हो गई। इनके शव गाड़ी से निकाले गए, जो मलबे में दब गई थी।

टिहरी SP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। मलबा जमा होने के कारण नई टिहरी-चंबा रोड बंद हो गई थी।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंहनगर में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उधर हिमाचल में भी अगले 96 घंटे भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक की बारिश से 8099 करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम।

यहां मध्यम बारिश होगी: राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा।

उत्तराखंड में हुए लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

SDRF की टीम ने कार को काटकर चार शवों का बाहर निकाला।

SDRF की टीम ने कार को काटकर चार शवों का बाहर निकाला।

SDRF और स्थानीय लोगों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

SDRF और स्थानीय लोगों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चंबा के पास सोमवार को लैंडस्लाइड हुई। जिसमें कई गाड़ियां दब गईं।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चंबा के पास सोमवार को लैंडस्लाइड हुई। जिसमें कई गाड़ियां दब गईं।

खबरें और भी हैं…