इवनिंग न्यूजब्रीफ: इंदौर की महिला ने निगली हेयर पिन, पेट में दर्द से जीना मुश्किल, मिस्र की अदालत बोली-छात्रा के कातिल की फांसी टीवी पर दिखाएं

  • Hindi Information
  • Girls
  • Indore Girl Swallowed Hair Pin, Tough To Dwell With Abdomen Ache, Egyptian Court docket Mentioned Present The Execution Of The Scholar’s Assassin On TV

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

अगर आप दिनभर की भागदौड़ में किसी खबर से चूक गई हैं तो हम आपके लिए लाए हैं इवनिंग न्यूज ब्रीफ। इसमें आपको मिलेंगी देश, विदेश, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी अहम खबरें, जिसे मात्र 2 मिनट में पढ़कर आप अपने आपको रख सकेंगी अपडेट।

1. इंदौर की महिला ने निगल ली हेयर पिन, पेट में छाले दर्द इतना कि उठना-बैठना मुश्किल

मध्यप्रदेश के इंदौर की एक महिला को करीब एक माह से पेट दर्द हो रहा था। इस दौरान उसने कई डॉक्टरों को बताया। डॉक्टरों ने सामान्य पेट दर्द समझकर इलाज किया। महिला मरीज को कोई फर्क नहीं पड़ा। दर्द जस का तस बना रहा। उसने इंदौर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया तो डॉक्टरों ने उसकी जांच की। इसमें पता चला कि महिला के पेट में एक हेयर पिन फंसी है, जिससे पेट में कई घाव हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम ने उक्त एंडोस्कोपी प्रोसेस में हेयर पिन निकाली, जिसके बाद महिला को आराम है।

2. कटरीना और विकी कौशल को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया बदमाश को गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को मुंबई से अरेस्ट किया गया है। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें विक्की ने कहा कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है।

3. एक करोड़ के लिए बेटे ने कराई पिता की हत्या, बिहार से बुलाया था शूटर

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बेटे ने 1 करोड़ रुपए के लिए पिता की हत्या करवा दी। उसने ऑनलाइन सर्च कर शूटर को बिहार से बुलवाया। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर पहले एक मेडिकल संचालक की किडनैपिंग के लिए शूटर को बुलवाया था। लेकिन जब यह प्लान फेल हो गया तो पिता पर गोली चलवा दी। पैसों के लिए आए दिन पिता से उसका झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी बेटे, उसके साथी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

4. मिस्र की अदालत बोली-छात्रा के कातिल की फांसी का लाइव टेलिकास्ट करें, महिलाओं के हत्यारों की रूह कांपनी चाहिए

मिस्र की एक अदालत ने सरकार से कहा है कि गर्ल स्टूडेंट नायरा अशरफ के कातिल की फांसी का लाइव टेलिकास्ट किया जाए। अदालत ने कहा- मासूम लड़कियों को खिलौना समझने वाले लोगों की सजा मिसाल बननी चाहिए। इस तरह की सोच रखने वालों की रूह कांपनी चाहिए। नायरा अशरफ 21 साल की यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थीं। 20 जून को काहिरा से कुछ दूर उनकी हत्या की गई थी। दोषी का नाम मोहम्मद अदल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने उसे सजा-ए-मौत सुनाई है। अदल यूनिवर्सिटी में नायरा का सीनियर था।

5. गर्लफ्रेंड के बड्डे में मैचिंग ड्रेस पहने नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूक के बड्डे पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में सलमान और यूलिया मैचिंग ड्रेस में नजर आए। यूलिया वंतूर ने रविवार 24 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।इस पार्टी में सलमान के भाई सोहेल खान, ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा और म्यूजिक कंपोजर साजिद भी नजर आए। यूलिया ने केक कटिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘माई लवलीज।’

6. एलन मस्त की सफाई, बोले- दोस्त की पत्नी से अफेयर की खबर बेबुनियाद

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एकन मस्क ने उस आरोप पर सफाई दी है जिसमें कहा जा रहा था कि उनका अपने दोस्त की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। मस्क ने गूगल को-फाउंडर की पत्नी से अफेयर की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि गूगल को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और वो दोस्त हैं। उनकी पत्नी से अफेयर की खबरें बकवास हैं। अमेरिका अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सर्गेई की पत्नी निकोल से मस्क का अफेयर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ब्रिन ने इसी साल जनवरी में निकोल से तलाक की अर्जी दी।

7. पुणे में ट्रेनी प्लेन खेत में क्रैश हुआ, 22 साल की लड़की उड़ा रही थी, घायल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक सिंगल सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट खेत में गिरकर क्रैश हो गया। इस घटना में 22 साल की पायलट भावना राठौड़ घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह सुबह करीब 11:30 बजे की घटना है। एयरक्राफ्ट ने पुणे के बारामती एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। हादसे में एयरक्रॉफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि पायलट भावना को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल में भीड़ जमा हो गई।

8. 4 महीने की बेटी को लेकर प्रेमी के पास पहुंची महिला, सोशल मीडिया पर स्टूडेंट से हुई दोस्ती

राजस्थान के कोटा से 24 साल की विवाहिता अपनी 4 महीने की बेटी को लेकर अपने प्रेमी के पास भाग गई। वो 10 दिन जयपुर में प्रेमी के साथ रही। वहीं विवाहिता के पति ने थाने में गुमशुदगी की दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता व बच्ची को बाल कल्याण समिति की सदस्य मधुबाला शर्मा के सामने पेश किया। उन्होंने काउंसलिंग के बाद बच्ची और विवाहिता को पति के सुपुर्द किया। असल में, शादीशुदा महिला की दोस्ती सोशल मीडिया पर जयपुर में पढ़ रहे 20 साल के युवक से हुई। विवाहिता 12 जुलाई को अपनी 4 माह की बेटी को लेकर बस में बैठकर जयपुर अपने स्टूडेंट प्रेमी के पास पहुंच गई।

9. बिहार के कटिहार में बीच-बाजार युवती को छेड़ा…लोगों ने जमकर पीटा

बिहार के कटिहार में एक युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान युवक भी लोगों से उलझता नजर आया। इतना ही नहीं उसे पकड़ने आई पुलिस से भी उसने बहस की और हाथापाई करने लगा। दरअसल, युवक सरे बाजार युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था। युवती के मदद के लिए चिल्लाने पर लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशितों ने उसकी धुनाई कर डाली। इस पिटाई का वीडियो सामने आया है।

10. डार्क कॉमेडी ड्रामा है डार्लिंग्स, फिल्म में अपने ही पति को किडनैप करती दिखेंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। ये डार्क कॉमेडी फिल्म एक मां-बेटी की जोड़ी की है, जिसमे एक मां अपने ही बेटी के पति को किडनैप करवाने में मदद करती है। इस फिल्म में आलिया पति के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ती हुई नजर आएंगी। शाहरुख खान और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ आलिया की पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

आप इस न्यूज ब्रीफ को शेयर भी कर सकती हैं…

खबरें और भी हैं…