इंटरनेशनल फ्लाइट में महिला पैसेंजर का यौन उत्पीड़न: को-पैसेंजर ने प्राइवेट पार्ट्स को टच किया; आरोपी अरेस्ट, जमानत मिली

बेंगलुरु21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिला के पास वाली सीट पर बैठे शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। इस पर महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से कहकर अपनी सीट बदलवा ली। - Dainik Bhaskar

महिला के पास वाली सीट पर बैठे शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। इस पर महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से कहकर अपनी सीट बदलवा ली।

इंटरनेशनल फ्लाइट में को-पैसेंजर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने 8 नवंबर को 52 साल के शख्स को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई, उसे कोर्ट में पेश किया। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामला 6 नवंबर का है। आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली महिला लुफ्थांसा की फ्लाइट से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरु आ रही थीं। सफर के दौरान महिला अपनी सीट पर सो रही थी। तभी पास की सीट पर बैठे शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया और महिला के साथ दुर्वव्यहार किया। इस पर महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से कहकर अपनी सीट बदलवा ली।

महिला ने एयरपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराई
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने फ्लाइट से उतरने के बाद बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया।

फ्लाइट में महिला और क्रू मेंबर की आपत्तिजनक फोटो खींचीं; DCW ने FIR की कॉपी मांगी

अगस्त 2023 में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। यात्री ने छिपकर केबिन क्रू की सदस्य और अन्य महिला यात्री की आपत्तिजनक फोटो ली। घटना दिल्ली से मुंबई के लिए जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में हुई। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर…

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

स्पाइसजेट फ्लाइट में एयरहोस्टेस से बदतमीजी करने वाला गिरफ्तार, चिल्लाकर कह रहा था- हिंदी में बात करो

फ्लाइट के दूसरे पैसेंजर मामले को शांत कराने की कोशिश करते दिखे।

फ्लाइट के दूसरे पैसेंजर मामले को शांत कराने की कोशिश करते दिखे।

दिल्ली पुलिस ने स्पाइसजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाले अबसार आलम को अरेस्ट हो गया। आरोपी दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। आलम पर बोर्डिंग के दौरान एयरहोस्टेस से छेड़खानी करने के आरोप है। 23 जनवरी को घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें

फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR

महिला की शिकायत की जांच करने के लिए एअर इंडिया ने इंटरनल कमेटी बनाई थी।

महिला की शिकायत की जांच करने के लिए एअर इंडिया ने इंटरनल कमेटी बनाई थी।

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़े….

खबरें और भी हैं…