आज BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन: हिमंता और शिवराज दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता, 28 अगस्त को JMM छोड़ी – Ranchi News

चंपाई सोरेन आज 3 बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे। शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन को भ

.

बुधवार, 28 अगस्त को देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’

चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के 1 दिन के अंदर ही कैबिनेट में दूसरे मंत्री को जगह मिल गई है। चंपाई सोरेन की जगह अब रामदास सोरेन नए मंत्री होंगे। वे आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं।

चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं।

चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी- हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि ‘चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है।’ असम के सीएम भाजपा की ओर से झारखंड के सह चुनाव प्रभारी भी हैं।

इससे पहले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा था, ‘चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।’

चंपाई को दी गई जेड प्लस सुरक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। मौजूदा CM हेमंत सोरेन जमीन घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने चंपाई को राज्य की जिम्मेदारी दी थी। 31 जनवरी को उन्होंने CM पद संभाला। चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। हेमंत जेल से बाहर आए तो चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

18 अगस्त को चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था। मंगलवार को चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया X पर BJP में शामिल होने का ऐलान किया।

पढ़िए उनकी पोस्ट की बड़ी बातें…

चंपाई सोरेन से BJP को क्या फायदा?
चंपाई सोरेन JMM के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी JMM के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।

2 तस्वीरें, 2 कहानियां…

यह फोटो 2022 की है। तब रांची में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने बड़े आदिवासी नेता चंपाई सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

यह फोटो 2022 की है। तब रांची में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने बड़े आदिवासी नेता चंपाई सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

ये तस्वीर 3 जुलाई 2024 की है, जब चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया। चंपाई 5 महीने CM रहे।

ये तस्वीर 3 जुलाई 2024 की है, जब चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया। चंपाई 5 महीने CM रहे।

चंपाई के बड़े सियासी कदम की 3 अहम तारीखें

21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का ऑफर
चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।

18 अगस्त: चिट्ठी में JMM से नाराजगी की वजह बताई

18 अगस्त: कोलकाता से दमदम पहुंचे, कहा- अब तीन विकल्प बचे
18 अगस्त को चंपाई सोरेन अचानक कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे। भाजपा में शामिल होने का सवाल हुआ तो कहा- मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा। थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें लिखा- JMM में कुर्सी से उतार कर अपमानित किया गया है। अब तीन ही विकल्प बचते हैं। संन्यास लूं, नया संगठन बनाऊं या किसी के साथ चल दूं…।

JMM में हलचल मची तो हेमंत ने दिखाई थी एकता
चंपाई एक के बाद एक ऐलान कर रहे थे, तब JMM में हलचल मच गई। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी की एकता दिखाई। जिन विधायकों को चंपाई सोरेन के साथ बताया जा रहा था, वे अचानक एक-एक कर CM हाउस पहुंचे। यहां लगभग 3 घंटे तक इनकी CM हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। इसके बाद विधायकों ने कहा- हम CM हेमंत सोरेन के साथ थे, हैं और मजबूती से रहेंगे। झामुमो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।

ये खबर भी पढ़िए…

असम CM बोले- चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी:स्पेशल ब्रांच के 2 पुलिस अधिकारी दिल्ली में पकड़े गए; राज्यपाल से करेंगे शिकायत

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि ‘चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है।’ असम के सीएम भाजपा की ओर से झारखंड के सह चुनाव प्रभारी भी हैं। हिमंत ने कहा कि ‘इन दोनों के नाम और उनकी तस्वीर मेरे पास है, लेकिन मैं इसे सार्वजनिक नहीं कर रहा क्योंकि संभव है कि वह किसी और नक्सल ऑपरेशन या किसी मामले की जांच में हों।’ पूरी खबर पढ़िए…

चंपाई सोरेन बोले- यारी दोस्ती में BJP से बात बनी:CM पद छोड़ने पर कहा- जूनियर को तकलीफ बताता तो अपमान महसूस होता

‘पार्टी के अंदर मेरी पीड़ा बताने का फोरम नहीं है। हमसे सीनियर जो हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं अपनी पीड़ा किस जगह रखूं, ये सोचते-सोचते मन टूटता गया। इसलिए मैंने कहा कि नया अध्याय शुरू करूंगा। राजनीति से संन्यास ले लूंगा या नया संगठन बनाऊंगा या कोई अच्छा संगठन मिलेगा तो उसके साथ दोस्ती कर लूंगा।’ CM की कुर्सी जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के लीडर चंपाई सोरेन ने अपने सामने तीन विकल्प रखे थे। तारीख थी 18 अगस्त। आखिर में उन्होंने तीसरा विकल्प चुना। वे 30 अगस्त को BJP जॉइन करेंगे। BJP में जाने की बातें तो बहुत दिनों से हो रही थीं, लेकिन मुहर 26 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लगी। पूरी खबर पढ़िए…