आज राहुल-खड़गे का महाराष्ट्र के सांगली में कार्यक्रम: पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के स्टैच्यू का उद्घाटन करेंगे; चुनाव की तैयारियों के बीच पहली यात्रा

मुंबई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
साल के अंत में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। - Dainik Bhaskar

साल के अंत में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज महाराष्ट्र के सांगली जिले का दौरा करेंगे। यहां वे लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे पूर्व मंत्री पतंगराव कदम की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। कदम का 2018 में निधन हो गया था।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा महाविकास अघाड़ी के सहयोगी NCP(SP) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

नवंबर 2024 को भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा

  • महाराष्ट्र में इस वक्त भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। भाजपा 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
  • मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने कांग्रेस के 44 और NCP के 53 विधायकों के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
  • मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ उद्धव ​​​​​​के खिलाफ बगावत कर दी। वह भाजपा के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया।
  • इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।
  • इसके बाद अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत की। अजित 2 जुलाई 2023 को NCP के 8 विधायकों के साथ शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने साथ NCP के 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिलीं
भाजपा ने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 104 सीटें जीती थीं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली NCP शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। NCP (अजित गुट) को एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली।

दूसरी तरफ, महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने 13, उद्धव गुट की शिवसेना ने 9 और शरद पवार की NCP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की। MVA को 48 में से कुल 30 सीटें जीत मिली। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर महायुति की मीटिंग:173 सीटों पर 3 घंटे में सहमति बनी; बाकी 115 पर चर्चा अगली बैठक में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (भाजपा, शिवसेना और NCP) की दूसरे दौर की बैठक 31 अगस्त को हुई। NCP के सूत्रों ने बताया कि 3 घंटे चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बन गई है। इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को देने का फैसला किया गया है। भाजपा के बाद शिवसेना और NCP को सीटें मिलेंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं कांग्रेस-AAP:राहुल ने गठबंधन के लिए 4 मेंबर की कमेटी बनाई

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में 3 सितंबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग हुई। राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में 3 सितंबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग हुई। राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में गठबंधन हो सकता है। दोनों ही पार्टियां चंडीगढ़ मेयर और लोकसभा चुनाव में साथ आने का फॉर्मूला दोहराना चाहती हैं। कांग्रेस-आप ने चंडीगढ़ में नगर निगम और लोकसभा चुनाव जीता था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इसकी पहल राहुल गांधी ने की है।

2 सितंबर को हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा। पार्टी ने गठबंधन के लिए केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में दीपक बाबरिया, अजय माकन और भूपेंद्र हुड्डा की कमेटी बनाई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…