आज की मीठी खबरें: वेटलिफ्टर संकेत ने भारत को दिलाया पहला मेडल, पाकिस्तान में हिंदू लड़की बनी DSP, रचा इतिहास

  • Hindi Information
  • Ladies
  • Weightlifter Sanket Received India’s First Medal, Hindu Lady Grew to become DSP In Pakistan, Created Historical past

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

दिन भर की भागदौड़ के बीच कई खबरें ऐसी होती हैं जो हमारे चेहरे पर स्माइल लाती हैं। हमारे आसपास की ये खबरें हमें खुद से जुड़ी महसूस होती हैं तो कई बार जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाती हैं। ऐसी ही कुछ खास खबरें जो आपको हिम्मत की डोज देंगी। आप इन्हें पढ़ें और शेयर भी करें।

1. वेटलिफ्टर संकेत ने 248 KG उठाकर दिलाया सिल्वर, भारत को पहला मेडल मिला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने गोल्ड जीता। वेटलिफ्टिंग के मेंस 55 किग्रा के फाइनल में भारत के संकेत सारगर हिस्सा ले रहे हैं। संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठा लिया है। इसी के साथ संकेत ने स्नैच में सबसे ज्यादा स्कोर किया है।

2. पाकिस्तान में हिंदू लड़की बनी DSP, एग्जाम में हासिल किया 16वां स्थान

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मनीषा रुपेता ने पुलिस अधिकारी (DSP) बन कर इतिहास रच दिया है। मनीषा पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन बस एक नंबर से उनका एडमिशन नहीं हो पाया था। जिसके बाद उन्हें सिंध प्रांत की लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। जिसमें उन्होंने 16वां स्थान हासिल किया। सिंध में ही हर साल हजारों हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण होता है। ऐसे में एक हिंदू लड़की का DSP बनना बड़ी बात मानी जा रही है।

3. एक्टर रणवीर सिंह ने मिजवां फैशन वीक में रैंप वॉक किया, इवेंट में मां के पैर छुए

रणवीर सिंह ने शुक्रवार को मुंबई में दीपिका पादुकोण के साथ ‘मिजवां फैशन वीक’ में रैंप वॉक किया है। कपल ने सेलिब्रिटी कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। फैशन वीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर रैंप वॉक करते हुए अपनी मां के पैर छूते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने व्हाइट एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी है और साथ ही पोनीटेल भी बनाई हुई है। इस इवेंट में गौरी खान, करण जौहर, नोरा फतेही और विद्या बालन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ऑडियंस में नजर आए।

4. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अनहत का विजयी आगाज

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 साल की स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को महिला सिंगल्स में विजयी शुरुआत की। अनहत ने अंतिम 64 के दौर में सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की जाडा रॉस को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी। अनहत को अंडर -15 स्तर पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में चुना गया था। वह इस साल एशियाई जूनियर स्क्वाश और जर्मन ओपन की चैंपियन रही हैं।

5. इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने समुद्र के भीतर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा

देश में हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी जोरो से चल रही है। इसे लेकर भारतीय कोस्ट गार्ड ने भी समुद्र में अंडर वाटर तिरंगा फहराया। इसका मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वे वर्ष को चिह्नित करने के लिए 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया।

खबरें और भी हैं…