आज की मीठी खबरें: कुछ घंटे के लिए बेंगलुरु के डिप्टी पुलिस कमिश्नर बने 2 बच्चे, ऑस्ट्रेलियाई स्पर्म डोनर हूपर टूर पर निकले

  • Hindi Information
  • Girls
  • Two Youngsters Grew to become Deputy Police Commissioner Of Bengaluru For A Few Hours, Australian Sperm Donor Hopper Went On Tour

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

दिन भर की भागदौड़ के बीच कई खबरें ऐसी होती हैं जो हमारे चेहरे पर स्माइल लाती हैं। हमारे आसपास की ये खबरें हमें खुद से जुड़ी महसूस होती हैं तो कई बार जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाती हैं। ऐसी ही कुछ खास खबरें जो आपको हिम्मत की डोज देंगी। आप इन्हें पढ़ें और शेयर भी करें।

1. देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, बोलीं-जोहार, नमस्कार…

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति रही हैं।

2. दो बच्चे बेंगलुरु के डिप्टी पुलिस कमिश्नर बने, कैंसर से लड़ रहे मासूमों का सपना पूरा

सोशल मीडिया पर दो बच्चों के फोटोज वायरल हैं। दोनों बच्चे हाई स्कूल में पढ़ते हैं और इन्हें आईपीएस अधिकारी बना दिया गया है। असल में, ये दोनों बच्चे गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। केरल में रहने वाले मोहम्मद सलमान और बेंगलुरु के मिथिलेश कैंसर से जूझ रहे हैं और दोनों का इलाज चल रहा है। इनका सपना था कि ये पढ़-लिख कर आईपीएस अफसर बनें। बच्चों का यही सपना बेंगलुरु पुलिस ने सच कर दिखाया।

3. मां का साया उठा, पिता ने लावारिस छोड़ा; 10वीं में 99.4% के साथ टॉपर बनी

बिहार के पटना की श्रीजा सीबीएसई की दसवीं में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में अव्वल आई हैं। श्रीजा को उनके पिता ने तब लावारिस छोड़ दिया था जब उनकी मां का निधन हो गया था। तब से बच्ची अपनी नानी के यहां रही है। नानी ही श्रीजा की देखभाल करती हैं। नानी का कहना है कि उनके पिता को अब जरूर पछतावा होना चाहिए। श्रीजा के पिता ने जब से उसे छोड़ा है तब एक बार भी बेटी से बात नहीं की और दूसरी शादी कर ली।

4. चीन में 5वीं मंजिल से गिरी मासूम, नीचे खड़े शख्स ने किया कैच; बचाई बच्ची की जान

चीन में एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची की जान बचा ली। यह घटना मंगलवार को झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग में हुई। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने ट्विटर पर इस घटना का फुटेज शेयर किया है। लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और शख्स को 2 साल की मासूम की जान बचाने के लिए हीरो कह रहे हैं।

5. ऑस्ट्रेलिया के स्पर्म डोनर हूपर टूर पर निकले, महिलाओं की मदद करेंगे

ऑस्ट्रेलिया के एडम हूपर महिलाओं की मदद करने के लिए स्पर्म डोनेट करने के टूर पर निकले हैं। वह 20 बच्चों के पिता हैं। उनके खुद के दो बच्चे हैं जबकि 18 बच्चों के वे बायोलॉजिकल पिता हैं। उनका कहना है कि इस टूर के दौरान वह जरूरतमंद महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट करेंगे। वह उन महिलाओं की मदद करेंगे जो IVF ट्रीटमेंट के बावजूद मां नहीं बन सकीं।

खबरें और भी हैं…