आंध्र प्रदेश में मरीज का ट्रेनी महिला डॉक्टर पर हमला: बाल खींचे, बेड पर पटका, घटना CCTV में रिकॉर्ड; डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया

अमरावती23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रही ट्रेनी महिला डॉक्टर पर मरीज ने हमला किया। - Dainik Bhaskar

इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रही ट्रेनी महिला डॉक्टर पर मरीज ने हमला किया।

आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के एक मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर पर मरीज ने हमला कर दिया। हमले कि ये घटना अस्‍पताल के वार्ड में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना 24 अगस्त की रात श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) की है।

CCTV फुटेज में हमलावर पहले ट्रेनी डॉक्टर के बालों को पकड़ता और फिर बेड के स्टील फ्रेम पर पटकता दिख रहा है। यह देख वार्ड में मौजूद अन्य डॉक्टर हमलावर को पकड़कर ट्रेनी डॉक्टर को बचाते हैं।

घटना के खिलाफ SVIMS मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे डॉक्‍टर्स का कहना है कि वह अस्‍पताल में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

पीड़ित ट्रेनी डॉक्टर ने वाइस चांसलर को पत्र लिखा

ट्रेनी डॉक्टर ने 24 अगस्त को मेडिकल कॉलेज की कुलपति डॉ. आरवी कुमार को लेटर लिखकर घटना की जानकारी दी।

ट्रेनी डॉक्टर ने 24 अगस्त को मेडिकल कॉलेज की कुलपति डॉ. आरवी कुमार को लेटर लिखकर घटना की जानकारी दी।

ट्रेनी डॉक्टर ने SVIMS मेडिकल कॉलेज की कुलपति डॉ. आरवी कुमार को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। पत्र में लिखा- मैं शनिवार को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी पर थी, तभी एक मरीज बंगारू राजू ने पीछे से हमला किया। मेरी मदद के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। आसपास मौजूद डॉक्टर और कर्मचारियों ने मरीज को काबू में लिया, अगर उसके पास धारदार हथियार होता तो स्थिति और गंभीर होती।

डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया
घटना के बाद अस्पताल के SVIMS के अन्य डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मरीज ने डॉक्टर पर हमला क्यों किया, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था
महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की यह घटना कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के कुछ दिन बाद सामने आई है। 9 अगस्त को RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न बॉडी मिली थी।

डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद मर्डर की बात सामने आई है। देशभर में महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ 9 अगस्त से ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर केस- प्रोटेस्ट मार्च में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज:कई जख्मी, पुलिस बोली- रैली गैरकानूनी; छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ भाजपा का कल बंगाल बंद

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर को लेकर मंगलवार (27 अगस्त) को छात्रों और राज्य कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…