आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू की गिरफ्तारी का विरोध जारी: TDP कार्यकर्ता ने विमान के अंदर प्रदर्शन किया, पुलिस ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया

विशाखापत्तनम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
12 सितंबर को विशाखापत्तनम जाने वाली फ्लाइट के अंदर TDP कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

12 सितंबर को विशाखापत्तनम जाने वाली फ्लाइट के अंदर TDP कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को CID ने 9 सितंबर को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया था। नायडू की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक लगातार विरोध जता रहे।

ऐसे ही एक कार्यकर्ता ने 12 सितंबर को विशाखापत्तनम जाने वाली फ्लाइट के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अदारी किशोर नाम का शख्स विमान के अंदर ‘लोकतंत्र बचाओ’ बैनर हाथ में लिए खड़ा है। आंध्रप्रदेश पुलिस ने TDP कार्यकर्त्ता को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

12 सितंबर को सुबह एक कार से चंद्रबाबू का खाना जेल भेजा गया। उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जेल के अंदर घर का खाना मिलने की अनुमति दी गई है।

12 सितंबर को सुबह एक कार से चंद्रबाबू का खाना जेल भेजा गया। उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जेल के अंदर घर का खाना मिलने की अनुमति दी गई है।

चंद्रबाबू नायडू कि गिरफ्तारी के बाद अब तक की टाइमलाइन

  • 9 सितंबर : पूर्व CM नायडू को CID ने 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया।
  • 10 सितंबर: चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत में पेश किया। फिर अदालत ने उन्हें 23 सितंबर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
  • 11 सितंबर : TDP कार्यकर्ताओं ने CM चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ चित्तूर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दिन पुलिस ने चित्तूर जिले में TDP एमएलसी कंचेरला श्रीकांत सहित कई पार्टी नेताओं को हिरासत में लेने की भी कोशिश की।
  • 12 सितंबर : TDP ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है।

TDP कार्यकर्ताओं ने राज्य में प्रदर्शन किया, YSRCP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े
चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी ने राज्य में बंद बुलाया था। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। वहीं, सत्ताधारी पार्टी YSRCP के कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू की गिरफ्तारी को लेकर जश्न मनाया। कई जगहों पर रविवार रात पटाखे फोड़े गए।

पश्चिम गोदावरी जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान TDP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

पश्चिम गोदावरी जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान TDP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

क्या है स्किल डेवलपमेंट घोटाला

  • साल 2016 में तत्कालीन CM चंद्रबाबू नायडू ने बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने के तहत आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (APSSDC) की स्थापना की थी।
  • APSSDC की 3,300 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए TDP सरकार ने सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड और डिजाइन टेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की ग्रुप कंपनियों के साथ एक MoU साइन किया।
  • इस करार के तहत सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया को स्किल डेवलपमेंट के लिए 3,300 करोड़ की लागत से छह एक्सिलेंस सेंटर स्थापित करना था।
  • राज्य सरकार को प्रोजेक्ट के कुल लागत का 10 फीसदी भुगतान करना था, जबकि मदद के रूप में बाकी राशि सीमेंस और डिजाइन टेक को देना था।

CID ने जांच में कई खुलासे किए
CID ने अपनी जांच में पाया कि राज्य कैबिनेट से इस परियोजना को मंजूरी नहीं थी। इसके बावजूद बिना टेंडर के प्रोजेक्ट शुरू किया गया। MoU के तहत सीमेंस कंपनी को अपनी तरफ से प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करना था। हालांकि, कंपनी ने अपनी तरफ से कुछ भी निवेश नहीं किया।

इसके उलट राज्य सरकार की तरफ से आवंटित 371 करोड़ रुपए विभिन्न शेल कंपनियां- एलाइड कंप्यूटर्स, स्किलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नॉलेज पोडियम, कैडेंस पार्टनर्स और ईटीए ग्रीन्स में बांट दीं। इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

CID ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि साल 2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो को इस घोटाले की शिकायत मिली थी। हालांकि, तब सत्ता में बैठे लोगों ने जांच रोकने की कोशिश की और राज्य सचिवालय से जरूरी डॉक्यूमेंट्स हटा दिए। वर्तमान सरकार की जांच से पहले GST इंटेलिजेंस विंग और IT डिपार्टमेंट भी घोटाले की जांच कर रहे थे।

आंतरिक जांच के बाद कंपनी ने प्रोजक्ट मैनेजर को निकाला
सीमेंस ग्लोबल कॉर्पोरेट ऑफिस ने आंतरिक जांच बैठाई, जिसमें पाया कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने हवाला लेन-देन के रूप में प्रोजेक्ट का पैसा शेल कंपनियों को ट्रांसफर किया था। सीमेंस ग्लोबल ने आरोपी मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…

9 सितंबर को नंदयाल से गिरफ्तार किए गए थे चंद्रबाबू
CID ने चंद्रबाबू को 9 सितंबर को नंदयाल से गिरफ्तार किया था। रविवार (10 सितंबर) को उन्हें विजयवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोमवार तड़के नायडू को विजयवाड़ा से 200 किमी दूर राजमहेंद्रवरम में राजामुंद्री सेंट्रल जेल ले जाया गया।

चंद्रबाबू इस जेल में 23 सितंबर तक रहेंगे। सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जेल की स्नेहा विंग में ऊपरी ब्लॉक में कैदी नंबर 7691 के साथ रखा गया है। कोर्ट ने उन्हें घर का खाना और दवाइयां उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोमवार सुबह चंद्रबाबू को जेल के अंदर ले जाती कार। कोर्ट के मौजूदा आदेश के मुताबिक, वे यहां 23 सितंबर तक रहेंगे।

सोमवार सुबह चंद्रबाबू को जेल के अंदर ले जाती कार। कोर्ट के मौजूदा आदेश के मुताबिक, वे यहां 23 सितंबर तक रहेंगे।

स्किल डेवलपमेंट स्कैम में आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट, बेटे नारा लोकेश को भी CID ने हिरासत में लिया; दो साल पहले FIR हुई थी

यह फोटो शनिवार सुबह की है जब CID की टीम ने नंदयाल में चंद्रबाबू को अरेस्ट वॉरंट दिया था।

यह फोटो शनिवार सुबह की है जब CID की टीम ने नंदयाल में चंद्रबाबू को अरेस्ट वॉरंट दिया था।

CBI ने 9 दिसंबर, 2021 को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में FIR दर्ज की थी। इसमें 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, इस FIR में नायडू का नाम नहीं था। इस साल मार्च में CID ने स्किल डेवलपमेंट घोटाले की जांच शुरू की थी। CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू को 14 दिन की जेल: बोले- गलत आरोप में फंसाया गया; पुलिस ने पवन कल्याण को हिरासत में लिया

पवन कल्याण चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे, जब उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

पवन कल्याण चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे, जब उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

शनिवार देर रात अभिनेता और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध किया। राज्य सरकार के विरोध में वे अपने समर्थकों के साथ विजयवाड़ा जा रहे थे। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर उन्हें पुलिस ने रोका। विरोध में वे सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…