अरुणाचल में बादल फटा, लैंडस्लाइड-बाढ़: असम में 4 लाख लोग प्रभावित, 37 की मौत; MP समेत 11 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rainfall Warning Rajasthan MP | Kerala Delhi Sikkim Bengal Forecast

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। नेशनल हाइवे-415 पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं। - Dainik Bhaskar

ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। नेशनल हाइवे-415 पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार सुबह 10.30 बजे बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर लैंड स्लाइड हुआ। लोगों को वहां न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, नेशनल हाइवे-415 पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं।

उधर, असम में करीब एक हफ्ते से बारिश हो रही है। सरकार के अधिकारियों ने 22 जून को बताया कि बाढ़ से 19 जिलों में करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा 37 हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने 100 रिलीफ कैंप लगाए हैं। राहत सामग्री देने के लिए 125 सेंटर बनाए हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मध्य प्रदेश का मालवा इलाके के अलावा गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें गृह, जल संसाधन, नदी विकास, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, सड़क परिवहन मंत्रालयों और विभागों के सचिव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, NDMA के अधिकारी शामिल हुए।

मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा
22 जून तक मानसून महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है। 3-4 दिन में इन राज्यों को पूरी तरह कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।

मानसून के साथ ही कुछ राज्यों में तेज गर्मी का दौर भी जारी है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज और कल लू चलने की संभावना है। पंजाब और दिल्ली में कल से 25 जून तक हीटवेव का अलर्ट है।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

मानसून का आम लोगों पर असर…

देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक करीब 41 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, हीटवेव से 114 लोगों की मौत हुई है।

इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है।

विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

मौसम की तस्वीरें…

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह 10:30 बजे बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने। ईटानगर के आसपास लैंडस्लाइड भी हुई।

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह 10:30 बजे बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने। ईटानगर के आसपास लैंडस्लाइड भी हुई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। यहां शनिवार को 2 MM बारिश हुई थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। यहां शनिवार को 2 MM बारिश हुई थी।

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को 13 MM बारिश हुई। कई इलाकों में रविवार को पानी भरा रहा।

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को 13 MM बारिश हुई। कई इलाकों में रविवार को पानी भरा रहा।

राजस्थान के अजमेर में प्री-मानसून का दौर जारी है। आनासागर झील का जलस्तर 3 फीट तक बढ़ा है। इसके तीन गेट खोल दिए गए हैं।

राजस्थान के अजमेर में प्री-मानसून का दौर जारी है। आनासागर झील का जलस्तर 3 फीट तक बढ़ा है। इसके तीन गेट खोल दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में मानसून पहुंच गया है। धार में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में मानसून पहुंच गया है। धार में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बारिश के चलते लोगों को बढ़े तापमान से राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बारिश के चलते लोगों को बढ़े तापमान से राहत मिली है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • कल यानी सोमवार से UP में मानसून इफेक्ट्स के चलते तेज बारिश हो सकती है। 44 जिलों में बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, वेस्टर्न UP के 11 जिलों में हीटवेव चलेगी।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 4 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।
  • बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। झारखंड, बिहार, ओडिशा, अंडमान-निकोबार में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
  • गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड में बारिश होगी। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलेगी। जम्मू के इलाकों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा।

राज्यों में मौसम का हाल पढ़िए…

मध्य प्रदेश: लगातार आगे बढ़ रहा मानसून, कल भोपाल-इंदौर में पहुंचेगा

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के 3 सिस्टम – वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है। इस वजह से कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक और तेज आंधी चल रही है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पूर्वी हिस्से में कल से दिखेगा मानसून इफेक्ट्स

UP में अब मौसम तेजी से बदल रहा है। 48 घंटे में 42 जिलों में बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में 6°C की गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया- रविवार को 42 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में मानूसन का असर नजर आने लगेगा। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना भी है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: कई जिलों में आज सुबह से जोरदार बारिश, 26 जून से बढ़ेगी मानसून की एक्टिविटी

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में भी जोरदार बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद एक दो दिन मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में मानसून के लिए अभी 2 दिन और इंतजार

बिहार के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को बांका, बेतिया, लखीसराय और बगहा में झमाझम बारिश हुई। वहीं, आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया सहित कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 2 दिन लू का अलर्ट, एक दिन की धूप से 2.8 डिग्री उछला पारा; 25 जून से बारिश के आसार

3 दिन की राहत के बाद हरियाणा में पारा फिर चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी; 24-25 जून को लू की चेतावनी, 26 से राहत की उम्मीद

पंजाब में कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक ही दिन में औसतन 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जून के लिए एक बार फिर हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी कर दी है, लेकिन 26 जून से प्री-मानसून राहत भी देगा। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात: कई जिलों में देर रात बारिश हुई, नवसारी में अटका मानसून
राज्य में मानसून आ चुका है लेकिन भारी बारिश अभी नहीं हुई है। राज्य में औपचारिक रूप से प्रवेश करने के बाद भी मानसून नवसारी में अटका हुआ है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। कल रात भावनगर, अरावली, छोटा उदेपुर, हलोल में बारिश हुई।

खबरें और भी हैं…