अयोध्या में जोरदार बारिश, घरों में बेड-सोफे डूबे: लोग बोले-विकास तैर रहा, काशी में 6 घंटे बरसात; यूपी में मानसून की एंट्री, 50 जिलों में अलर्ट – Varanasi News

यूपी में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। बुंदेलखंड में ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में एंट्री की। बुधवार सुबह प्रदेश के 10 जिलों में जोरदार बारिश हुई। अयोध्या में इतनी जोरदार बरसात हुई कि हनुमानगढ़ी चौराहे के पास रामपथ पर पानी भर गया है। प

.

वहीं, जलावनपुरा समेत 3 मोहल्लों में जलभराव है। घरों में 2-3 फिट पानी भरा है। लोगों ने जैसे-तैसे फ्रिज, कूलर, फर्नीचर बचाए। सीजन की दूसरी बारिश में अयोध्या के विकास की पोल खुल गई है।

वाराणसी में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जोरदार बारिश हुई। लंका, पद्मश्री चौराहे समेत कई जगहों पर जलभराव है। गोरखपुर में सुबह से बरसात हो रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं। ठंडी हवा बह रही है। आज से अगले 6 दिन बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वांचल के 11 जिले शामिल हैं, जहां जोरदार बारिश का अनुमान है।

ये फोटो वाराणसी की है। 6 घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है।

ये फोटो वाराणसी की है। 6 घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है।

लगातार बारिश से पारे में भी गिरावट आई है। मंगलवार को मथुरा का वृंदावन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 42.3°C रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या 20°C न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को 7 और सोमवार को 15 शहरों में जोरदार बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने 27 जून को 69 जिलों में आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल और अवध के 23 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

मानसून कहां तक पहुंचा

  • ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में एंट्री की। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की अरब सागर की शाखा में अधिक सक्रियता के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार शाम को ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी। सामान्यतया बंगाल की खाड़ी की शाखा पूर्वी यूपी के रास्ते राज्य में प्रवेश करता है।
  • बंगाल की खाड़ी वाली शाखा बिहार के रक्सौल में अटकी है। मानसून 3 दिन में यूपी पहुंच सकता है। BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले पश्चिम से आने वाली हवा की स्पीड बढ़ गई। बिहार में अटका मानसून पूर्व की ओर बढ़ नहीं रहा। 28 जून तक मानसून आने की उम्मीद है।