अतीक के साम्राज्य पर फिर चला बुलडोजर: अशरफ की पत्नी जैनब का घर गिराया जा रहा, 50 करोड़ की है प्रॉपर्टी – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी फातिमा जैनब के घर को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह 11.30 बजे सल्लाहपुर इलाके में जैनब के घर पहुंची। 3 बुलडोजर इमारत को गिराने में लगे हैं। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी है।

.

पुलिस अफसर ने बताया कि जैनब के घर के सटा हुआ उसके भाई जैद मास्टर का घर बना हुआ है। दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपति पर कब्जा करके आलीशान घर बनाया था। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपए की है। यह अतीक के घर से करीब 3 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

26 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अशरफ की पत्नी जैनब फरार है। 15 अप्रैल को 2023 को प्रयागराज में अशरफ और अतीक की हत्या कर दी गई थी, तब से जैद मास्टर भी फरार था।

दो तस्वीरें देखिए…