अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ी: पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान गर्मी से हुए बीमार; बिक्रम मजीठिया संभालेंगे मोर्चा – Amritsar News

अमृतसर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सुखबीर बादल। - Dainik Bhaskar

पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सुखबीर बादल।

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ गई है। बीते कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत में हलकी गिरावट देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे।

पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी।