सोनिया गांधी के निजी सचिव पर रेप का आरोप: पीड़ित महिला बोली-केस वापस लेने के लिए धमकी मिल रही, जांच अधिकारी भी बदल दिया

  • Hindi News
  • National
  • Sonia Gandhi Personal Secretary Rape Case; Delhi 26 year old Woman On PP Madhavan

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दो महीने पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने और और कंप्लेन वापस लेने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है। एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में महिला ने और क्या कहा, पढ़िए पीड़िता की जुबानी…

‘मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेर केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई। मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया। जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई। मुझ पर दबाव बनाया गया कंप्लेन/एफआईआर वापस लेने का। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विस्वास नहीं रहा। प्लीज आपलोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए। गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए।’

FIR के मुताबिक, 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद वो लगातार उसे घर बुलाते रहे और जबरदस्ती की।

FIR के मुताबिक, 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद वो लगातार उसे घर बुलाते रहे और जबरदस्ती की।

पूरा मामला समझिए…
दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।

पीड़ित महिला ने FIR में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया। माधवन से उसकी कई बार बातचीत हुई।

महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई
FIR के मुताबिक, 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद माधवन ने उसे बताया कि उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती की बात FIR में कही है। उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया था।

माधवन बोले- महिला को जानते हैं, पर आरोप गलत
महिला का आरोप है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। वहीं, आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं।

खबरें और भी हैं…