भास्कर अपडेट्स: हरियाणा के नूंह में बस में आग, 8 की मौत, 24 घायल; मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Tamilnadu Bus Accident | MP Delhi UP Mumbai News

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के नूंह में श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस में शुक्रवार देर रात आग लग गई है। हादसे में 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं 24 लोग घायल हो गए हैं। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। वे मथुरा और वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बस में पंजाब और चंडीगढ़ के लोग सवार थे। वे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे से लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 01:30 बजे यह हादसा हुआ।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जंगल में आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दरहाल जंगल में शुक्रवार देर रात आग लग गई है। आग की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा- आग पर काबू पाने का काम लगातार जारी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, होस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

कर्नाटक के बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज के फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हर्षिता (18) का शव होस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि हर्षिता हीलालिगे में मौजूद निजी इंजीनियरिंग कॉलेज पढ़ती थी और होस्टल में रहती थी।