भाजपा सरकार के 9 साल पूरे, आज से महाजनसंपर्क अभियान: देशभर 51 में रैलियां करेगी पार्टी, PM मोदी कल अजमेर में करेंगे पहली रैली

  • Hindi News
  • National
  • Party Will Hold Rallies In 51 Countries, PM Modi Will Hold First Rally In Ajmer Tomorrow

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा ने एक महीने तक देशभर में एक जनसंपर्क अभि‍यान शुरू करने का फैसला कि‍या है। पार्टी 30 मई से 30 जून के बीच पूरे देश में लगभग 50 रैलियां करने की योजना बना रही है। इन रैलि‍यों में आधा दर्जन से ज्‍यादा रैलियों को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को अजमेर में रैली के साथ इसकी शुरुआत करेंगे।

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी और पीएम मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली थी।

नड्डा, शाह और राजनाथ स‍िंह भी होंगे जनसंपर्क अभि‍यान में शाम‍िल
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अम‍ित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सह‍ित अन्‍य मंत्री भी इस जनसंपर्क अभि‍यान में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बताईं। उनसे साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव भी मौजूद थे।

इसके पहले भाजपा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बेंगलुरु, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हैदराबाद, में मीडिया को संबोधित किया।

जितेंद्र सिंह ने चेन्नई, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोलकाता, गजेंद्र सिंह ने पटना, उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर, स्मृति ईरानी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेस लेकर सरकार की उपलब्धियां बताईं।

भाजपा की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में 2024 आम चुनाव पर बातचीत

28 मई को बीजेपी की मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी, उत्तराखंड के सीएम धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम पैटन, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठक में मौजूद थे।

मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपने मन की बातें भी बताईं।

अब फोटोज में देखिए मोदी सरकार के 9 साल

20 मई 2014: BJP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली बार संसद पहुंचे तो सीढ़ियों पर माथा टेका। लोकतंत्र के मंदिर के प्रति अपना आभार जताया। इसी दिन नरेंद्र मोदी को BJP संसदीय दल का नेता चुना गया था।

26 मई 2014: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 45 अन्य मंत्री भी मौजूद थे। मेहमानों में SAARC देशों के प्रमुखों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी शिरकत की।

24 सितंबर 2014: मार्स ऑर्बिट मिशन के तहत ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक मार्स की कक्षा में स्थापित किया गया। PM मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ अंतिम क्षणों को देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की पीठ थपथपाई। इस दौरान PM ने ISRO सहित पूरे देश को बधाई दी।

4 अक्टूबर 2014: PM मोदी ने पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। दशहरा के अवसर पर पहली बार मन की बात करते हुए PM ने स्वच्छ भारत और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसी कई बातें जनता से साझा कीं।

8 नवंबर 2014: वाराणसी के अस्सी घाट पर PM मोदी श्रमदान करते हुए। मोदी सरकार ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। सरकार ने अगले पांच साल में 1.2 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा था।

26 जनवरी 2015: भारत के 66वें गणतंत्र दिवस परेड पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के साथ नरेंद्र मोदी। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। ओबामा ने कहा कि PM मोदी के साथ उनकी दोस्ती खूब पक्की हुई है।

21 जून 2015: 27 सितंबर 2014 को, UN असेंबली में भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'योग दिवस' के लिए अपना सुझाव रखा। भारत के प्रस्ताव को तब रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

21 जून 2015: 27 सितंबर 2014 को, UN असेंबली में भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘योग दिवस’ के लिए अपना सुझाव रखा। भारत के प्रस्ताव को तब रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

25 दिसंबर 2015: लाहौर एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत करते पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा पर गए थे और अचानक लाहौर में लैंड कर गए। मोदी की 150 मिनट की पाकिस्तान यात्रा करीब 11 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पाक यात्रा थी।

1 मई 2016: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन LPG कनेक्शन देने के लिए 1 मई 2016 को भारत के PM मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस दौरान योजना के लिए ₹80 बिलियन का बजटीय आवंटन किया गया था।

8 नवंबर, 2016: प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की। इसके तहत देशभर में 1000 और 500 के नोट बैन कर दिए गए। नोटबंदी के पीछे 4 कारण थे- पाकिस्तान से हो रही टेरर फंडिंग की जांच, नकली नोटों को छापने पर रोक लगाना, काला धन जब्त करना और भ्रष्टाचार कम करना।

1 जुलाई 2017: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स सुधार सेवा GST को लॉन्च किया। PM मोदी ने GST को गुड एंड सिंपल टैक्स बताते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी या सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे देश की सफलता है। इस दौरान कांग्रेस और कई दूसरी विपक्षी पार्टियों ने समारोह का बहिष्कार किया।

26 फरवरी 2019: 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद, PM मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट आतंकवादी कैंप पर एयरस्ट्राइक की इजाजत दी। IAF के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने LoC को पार किया और पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी कैंप को तबाह कर दिया।

30 मई 2019: देश में हुए आम चुनाव में NDA को मिली 353 सीटों के साथ PM मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी को शपथ दिलाई।

5 अगस्त 2019: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने का ऐलान किया। ऐहतियातन कश्मीर में इंटरनेट बंद कर दिया गया और सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2.70 लाख जवान तैनात किए गए।

11 दिसंबर 2019: लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदू, ईसाई, बौद्ध, सिख और पारसी शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जाएगी। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।

19 मार्च 2020: COVID-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। PM ने नागरिकों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने को कहा। इसके बाद 24 मार्च को PM मोदी ने COVID-19 से बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।

19 मार्च 2020: COVID-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। PM ने नागरिकों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने को कहा। इसके बाद 24 मार्च को PM मोदी ने COVID-19 से बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।

15 जून 2020: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान चीन ने भी अपने 30 से ज्यादा सैनिकों को खोया। सीमा पर शांति के लिए दोनों देशों के बीच 11 दौर की बातचीत हुई थी।

5 अगस्त 2020: PM मोदी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि का भूमिपूजन किया। PM ने कहा कि जिस तरह 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के प्रति देश भर के लोगों के बलिदान को दिखाता है, उसी तरह ये दिन राम मंदिर के लिए समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। इस दौरान PM मोदी ने उन लोगों को याद किया जिनके संघर्षों के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ।

14 सितंबर, 2020: तीन कृषि कानून वाला बिल संसद में पेश हुआ। 17 सितंबर को लोकसभा में विधेयक पारित हो गया। 20 सितंबर को राज्यसभा में ध्वनि मत से विधेयक पारित हुआ। 24 सितंबर 2020 को पंजाब में किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ तीन दिन के रेल रोको आंदोलन की घोषणा की। बाद में सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए थे।

1 मार्च 2021: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का पहला डोज लगवाया। PM ने ट्वीट कर कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी दी। PM ने लिखा कि आज एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सभी देशवासियों से अपना नंबर आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील की थी।